1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : राशिद ने माना, मुंबई को 10 विकेट से हराने से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा

IPL 2020 : राशिद ने माना, मुंबई को 10 विकेट से हराने से टीम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा

 Reported By: IANS
 Published : Nov 04, 2020 10:43 pm IST,  Updated : Nov 04, 2020 10:43 pm IST

राशिद ने आईपीएल की वेबसाइट पर जारी एक वीडियो में अपनी टीम के साथ संदीप शर्मा से कहा, "वह शुरू से तेज खेलने की रणनीति के साथ आए थे और टी-20 में आपको इस की जरूरत होती है।"

Rashid Khan- India TV Hindi
Rashid Khan Image Source : PTI

शारजाह| सनराइजर्स हैदराबाद के स्पिनर राशिद खान ने कहा है कि मुंबई इंडियंस को 10 विकेट से मात देने से उनकी टीम को बहुत आत्मविश्वास मिलेगा। हैदराबाद ने मंगलवार को मुंबई को 10 विकेट से हरा आईपीएल-13 के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया।

राशिद ने आईपीएल की वेबसाइट पर जारी एक वीडियो में अपनी टीम के साथ संदीप शर्मा से कहा, "वह शुरू से तेज खेलने की रणनीति के साथ आए थे और टी-20 में आपको इस की जरूरत होती है।"

मुंबई ने हैदराबाद के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा था जिसे 2016 की विजेता ने डेविड वार्नर और रिद्धिमान साहा की सलामी जोड़ी की बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर बिना विकेट खोए हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें - SRH vs MI : मुंबई इंडियंस जैसी मजबूत टीम के खिलाफ जीत मनोबल बढ़ाने वाली - शहबाज नदीम

राशिद ने कहा, "उन्होंने जल्दबाजी में शॉट्स नहीं खेले। वह गेंद और विकेट के व्यवहार के मुताबिक खेलते गए। मुझे जो सबसे अच्छी बात लगी वो यह थी कि हमने मुंबई को 10 विकेट से हराया। एक टीम के तौर पर यह हमारे लिए अच्छी बात है। उम्मीद है कि हम इसी तरह से एकतरफा खेल खेलते रहेंगे।"

हैदराबाद को अब छह नवंबर को एलिमिनेटर मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेलना है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल