1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. लियोन ने लगातार पांचवीं बार जीता महिला चैंपियन्स लीग का खिताब

लियोन ने लगातार पांचवीं बार जीता महिला चैंपियन्स लीग का खिताब

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 31, 2020 11:14 am IST,  Updated : Aug 31, 2020 11:14 am IST

फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब लियोन ने पांचवीं बार महिला चैंपियन्स लीग का खिताब जीता। 

Lyon Womens Football Team- India TV Hindi
Lyon Womens Football Team Image Source : GETTY IMAGES

सैन सेबेस्टियन (स्पेन)| फ्रांसीसी फुटबॉल क्लब लियोन ने यूरोप में अपना दबदबा बरकरार रखते हुए रविवार को यहां खेले गये फाइनल में वोल्फ्सबर्ग को 3-1 से हराकर लगातार पांचवीं बार महिला चैंपियन्स लीग का खिताब जीता।

लियोन की तरफ से इयुगेनी ली सोमर, साकी कुमागाइ और सारा ब्योर्क गुनार्सडोटिर ने गोल किये जिससे लियोन रिकार्ड सातवां खिताब अपने नाम करने में सफल रहा। वोल्फ्सबर्ग अपने तीसरे खिताब की कवायद में था। उसकी तरफ से एकमात्र गोल अलेक्स पोप ने किया।

ये भी पढ़े : शतरंज : ऑनलाइन ओलम्पियाड में रूस के साथ संयुक्त चैम्पियन बना भारत

वोल्फ्सबर्ग ने इससे 2013 और 2014 में खिताब जीते थे। वोल्फ्सबर्ग को इससे पहले 2016 और 2018 में भी फाइनल में लियोन से हार का सामना करना पड़ा था। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल