1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. रीयल मैड्रिड के डिफेंडर वेरेन कोविड पॉजिटिव, लीवरपूल के खिलाफ मैच से बाहर

रीयल मैड्रिड के डिफेंडर वेरेन कोविड पॉजिटिव, लीवरपूल के खिलाफ मैच से बाहर

 Reported By: Bhasha
 Published : Apr 06, 2021 07:14 pm IST,  Updated : Apr 06, 2021 07:14 pm IST

रीयाल मैड्रिड के डिफेंडर रफाइल वेरेन लीवरपूल के खिलाफ मंगलवार को होने वाले चैंपियन्स लीग फुटबॉल मुकाबले से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। 

Real Madrid defender Raphael Varane Covid positive, out of match against Liverpool - India TV Hindi
Real Madrid defender Raphael Varane Covid positive, out of match against Liverpool  Image Source : GETTY IMAGES

मैड्रिड। रीयाल मैड्रिड के डिफेंडर रफाइल वेरेन लीवरपूल के खिलाफ मंगलवार को होने वाले चैंपियन्स लीग फुटबॉल मुकाबले से पहले कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। 

मुंबई इंडियंस के फैन्स के लिए राहत की खबर, सभी खिलाड़ी पाए गए कोरोना नेगेटिव

स्पेन के इस क्लब ने यह जानकारी दी। फ्रांस के खिलाड़ी वेरेन लीवरपूल के खिलाफ मैड्रिड में होने वाले पहले चरण के मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे और उनके शनिवार को बार्सीलोना के खिलाफ स्पेनिश लीग मुकाबले से भी बाहर होने की संभावना है। 

टोक्यो ओलंपिक से पहले तुर्की में अभ्यास करेंगे नीरज और हिमा

मैड्रिड ने हालांकि मंगलवार सुबह हुए टीम के सदस्यों के परीक्षण में किसी अन्य पॉजिटिव नतीजे का खुलासा नहीं किया है। 

सुमित नागल सरदेग्ना ओपन क्वालीफायर्स के दूसरे दौर में पहुंचे

वेरेन के बाहर होने से कोच जिनेदिन जिदान की मुश्किलें बढ़ गई हैं क्योंकि सेंट्रल डिफेंडर सर्जियो रामोस पहले ही चोटिल हैं। 

मंगलवार को होने वाला यह मुकाबला 2018 चैंपियन्स लीग फाइनल की पुनावृत्ति होगा जिसे मैड्रिड ने जीता था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल