1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. कोरोना संकट के बीच अमेरिका में शुरू हुई अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी)

कोरोना संकट के बीच अमेरिका में शुरू हुई अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी)

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 10, 2020 03:34 pm IST,  Updated : May 10, 2020 03:34 pm IST

कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी दुनिया में खेल गतिविधिंयां ठप्प पड़ी है और इस बीच अमेरिका से खेल जगत के लिए एक राहत बड़ी खबर आई है। कोरोना संकट के बीच अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) को शुरू कर दिया गया है।

कोरोना संकट के बीच...- India TV Hindi
कोरोना संकट के बीच अमेरिका में शुरू हुई अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) Image Source : UFC

कोरोना वायरस महामारी के कारण पूरी दुनिया में खेल गतिविधिंयां ठप्प पड़ी है और इस बीच अमेरिका से खेल जगत के लिए एक राहत बड़ी खबर आई है। कोरोना संकट के बीच अल्टीमेट फाइटिंग चैंपियनशिप (यूएफसी) को शुरू कर दिया गया है। हालांकि इस चैंपियनशिप का आयोजन खाली स्टेडियम में किया जा रहा है। पिछले  2 महीने में अमेरिका में कोविड-19 के प्रकोप के बाद शुरू की गई ये पहली बड़ी पेशेवर लीग है।

जानकारी के मुताबित, मिश्रित मार्शल आर्ट प्रतियोगिता यूएफसी 249 हालांकि सुरक्षा के नए नियमों के साथ शुरू हुई है जिसमें दर्शकों को स्टेडियम में आने की इजाजत नहीं है। साथ ही स्टेडियम में मौजूद अधिकतर लोगों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया गया है।

अमेरिका में लगभग आठ हफ्तों तक किसी प्रतियोगिता का सीधा प्रसारण नहीं हुआ था जिसके कारण यूएफसी के शुरू होने से खेल प्रेमियों को कुछ राहत मिली है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यूएफसी को मुकाबले दोबारा शुरू करने के लिए बधाई दी थी जिसके लगभग पांच घंटे बाद मुख्य मुकाबले में जस्टिन गेथजे ने प्रबल दावेदार टोनी फर्ग्युसन को 26-4 से हराकर उलटफेर किया। उन्होंने पांचवें और अंतिम दौर में तकनीकी नाकआउट किया। इससे गेथजे को लाइटवेट खिताब के लिए चैंपियन खबीब नुरमागोमेदोव से भिड़ने का अधिकार मिल गया है।

गौरतलब है कि कोरोना वायरस से पूरी दुनिया में मरने वालों की संख्या करीब 3 लाख पहुंच गई है जबकि संक्रमितों का आंकड़ा 40 लाख से भी ज्यादा पहुंच गया है। दुनिया में सबसे ज्यादा प्रभावित देश अमेरिका हैं जहां अब तक 78 हजार से ज्यादा मौत का शिकार हो चुके हैं जबकि 13 लाख से ज्यादा कोरोना से संक्रमित हैं।

(With PTI inputs)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल