1. Hindi News
  2. खेल
  3. अन्य खेल
  4. इतिहास रचने से चूके लक्ष्य सेन, ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार

इतिहास रचने से चूके लक्ष्य सेन, ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल में मिली हार

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Mar 20, 2022 11:23 pm IST,  Updated : Mar 20, 2022 11:23 pm IST

लक्ष्य को खिताबी मुकाबले में डेनमार्क के एक्सेलसेन से 10-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। 

Lakshya Sen, England Badminton Championship, Sports, Badminton - India TV Hindi
Lakshya Sen Image Source : AP

ऑल इंग्लैंड बैडमिंटन चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले में भारत के युवा खिलाड़ी लक्ष्य सेन को विश्व के नंबर एक खिलाड़ी और तोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता विक्टर एक्सेलसेन से सीधे गेम में हार का सामना करना पड़ा। इस तरह वे प्रकाश पादुकोण (1980) और पुलेला गोपीचंद (2001) के बाद ऑल इंग्लैंड चैंपियनशिप का खिताब नहीं जीत सके। लक्ष्य को खिताबी मुकाबले में डेनमार्क के एक्सेलसेन से 10-21, 15-21 से हार का सामना करना पड़ा। 

दोनों खिलाड़ियों के बीच यह मैच 53 मिनट तक चला। एक्सेलसेन ने दिखाया कि वह बड़े मैचों का धुरंधर खिलाड़ी है। उन्होंने पहले गेम में शुरू में ही 5-0 की बढ़त बनाकर लक्ष्य को दबाव में ला दिया। इसके बाद दोनों खिलाड़ियों में 61 शॉट की रैली देखने को मिली जिसमें डेनमार्क के खिलाड़ी ने बाजी मारकर स्कोर 9-2 किया। इसके बाद ब्रेक तक वह 11-2 से आगे हो गये थे।

यह भी पढ़ें- SA vs BAN, 2nd ODI: कगिसो रबाडा की घातक गेंदबाजी से साउथ अफ्रीका ने बांग्लादेश को 7 विकेट से हराया 

लक्ष्य ने एक दो अवसरों पर अच्छे शॉट लगाये लेकिन पहले गेम में पूरी तरह एक्सेलसेन का दबदबा रहा जिसे उन्होंने 22 मिनट में आसानी से अपने नाम किया। एक्सेलसेन ने दूसरे गेम में भी 4-2 की बढ़त बना रखी थी लेकिन लक्ष्य ने जल्द ही स्कोर 4-4 से बराबर कर दिया। एक्सेलसेन ने लगातार चार अंक बनाकर 8-4 से बढ़त बनायी और ब्रेक तक वह 11-5 से आगे थे। 

यह भी पढ़ें- एफआईएच प्रो लीग हॉकी में भारत ने अर्जेंटीना को 4-3 से हराया

लक्ष्य ने ब्रेक के बाद लगातार तीन अंक बनाये लेकिन एक्सेलसेन ने उन्हें वापसी का मौका नहीं दिया और जल्द ही स्कोर 17-10 कर दिया। इसके बाद दोनों के बीच 70 शॉट की रैली देखने को मिली जिसमें लक्ष्य ने अंक बनाया। एक्सेलसेन ने करारे स्मैश से सात मैच प्वाइंट हासिल किये जिनमें से लक्ष्य केवल दो का ही बचाव कर पाये। इससे पहले जापान की अकीनी यामागुची ने कोरिया की अन सियोंग को 21-15, 21-15 से हराकर महिला एकल का खिताब जीता।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Other Sports से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल