ABHISHEK SHRIVASTAVA
-
HIV, डायबिटीज और एंजाइना दवा की कीमतों में 44 फीसदी कटौती, इलाज कराना होगा सस्ता
सरकार ने 55 जरूरी दवा का अधिकतम मूल्य तय किया है, जिससे एचआईवी संक्रमण, मधुमेह सहित अनेक रोगों के इलाज में काम आने वाली दवाओं की कीमत 44 प्रतिशत तक घटी।
बिज़नेस | Dec 23, 2016, 09:38 PM IST -
नोटबंदी का मारुति सुजुकी पर पड़ा बुरा असर, अक्टूबर-नवंबर के दौरान बिक्री 20 प्रतिशत घटी
देश की सबसे बड़ी कार कंपनी मारुति सुजुकी ने शुक्रवार को कहा कि अक्टूबर-नवंबर की अवधि में उसकी रिटेल बिक्री पिछले साल की तुलना में 20 प्रतिशत कम रही।
ऑटो | Dec 23, 2016, 09:09 PM IST -
भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में आई 2.38 अरब डॉलर की बड़ी गिरावट, फॉरेक्स रिजर्व पहुंचा मई के बाद सबसे निम्न स्तर पर
विदेशी मुद्रा भंडार 16 दिसंबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 2.380 अरब डॉलर घटकर 360.606 अरब डॉलर रह गया। मई के बाद फॉरेक्स रिजर्व का यह सबसे निम्न स्तर है।
बिज़नेस | Dec 23, 2016, 08:21 PM IST -
PM मोदी नीति आयोग के साथ मिलकर करेंगे अर्थव्यवस्था की समीक्षा, मंगलवार को बुलाई बैठक
मोदी ने अर्थव्यवस्था की स्थिति का जायजा लेने तथा विशेष रूप से नोटबंदी के बाद नकदी की कमी समेत अन्य मुद्दों पर विचार के लिए नीति आयोग की बैठक बुलाई है।
बिज़नेस | Dec 23, 2016, 08:30 PM IST -
नुस्ली वाडिया ने दायर किया मानहानि का मुकदमा, टाटा संस और अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा को बनाया पार्टी
मशहूर उद्योगपति नुस्ली वाडिया ने टाटा संस, इसके अंतरिम चेयरमैन रतन टाटा तथा अन्य निदेशकों के खिलाफ शुक्रवार को मानहानि का मामला दायर किया है।
बिज़नेस | Dec 23, 2016, 07:41 PM IST -
भारत की वृद्धि दर 2017 में बनी रहेगी 7.1 प्रतिशत, नोमुरा ने कहा तैयार हो रहा है मजबूत आधार
भारत की वृद्धि दर आने वाले वर्ष में 7.1 प्रतिशत पर अपरिवर्तित रहेगी और 2018 में तीव्र गति से बढ़कर 7.7 प्रतिशत रहेगी। एक रिपोर्ट में यह कहा गया है।
बिज़नेस | Dec 23, 2016, 07:14 PM IST -
गोवा में पेट्रोल पर वैट 15 से घटकर हुआ 9 फीसदी, अब 60 रुपए लीटर मिलेगा ईंधन
गोवा में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार ने शुक्रवार को पेट्रोल पर मूल्य वर्धित कर (वैट) को 15 फीसदी से घटाकर नौ फीसदी कर दिया है
बिज़नेस | Dec 23, 2016, 05:44 PM IST -
दो लाख रुपए के कैश लेनदेन पर है सरकार की नजर, व्यापारी देंगे इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को खबर
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने स्पष्ट किया है कि कारोबारियों और व्यापारियों को वस्तु एवं सेवाओं की बिक्री पर दो लाख रुपए एकल लेनेदेन की जानकारी देनी होगी।
बिज़नेस | Dec 23, 2016, 05:22 PM IST -
टाटा स्टील करेगी पेलेट निर्माता BRPL का अधिग्रहण, 900 करोड़ रुपए में होगा सौदा
टाटा स्टील ने ओडि़शा की लौह अयस्क पेलेट निर्माता ब्रह्मणी रिवर पेलेट्स लिमिटेड (BRPL) का 900 करोड़ रुपए के नकद सौदे में अधिग्रहण करने की घोषणा की है।
बिज़नेस | Dec 23, 2016, 04:59 PM IST -
एयरपोर्ट्स पर जल्द शुरू होगी बायोमेट्रिक सुरक्षा जांच, यात्रा करना होगा अब आसान
हवाई यात्रियों को जल्द ही देश के तमाम एयरपोर्ट्स पर सुरक्षा जांच के लिए बायोमीट्रिक जानकारियों के उपयोग की सुविधा मिल सकती है।
बिज़नेस | Dec 23, 2016, 03:30 PM IST -
प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के तहत पुराने 500 व 1,000 रुपए के नोट का किया जा सकता है उपयोग
सरकार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PMGKY) 2016 कालेधन का खुलासा करने के लिए लाई है। इसके तहत टैक्स, जुर्माना और अधिभार देकर पाक साफ हो सकते हैं।
बिज़नेस | Dec 23, 2016, 02:46 PM IST -
इस भारतीय ने खड़ी की दुनिया की सबसे बड़ी एयर कूलर कंपनी, 10 साल में शेयरहोल्डर्स को दिया 91,000% रिटर्न
बाकेरी ने अपने पिता से 1988 में 7,00,000 रुपए उधार लिए और एयर कूलर का बिजनेस शुरू किया। यह एसी की तुलना में सस्ता और कम बिजली खपत वाली मशीन थी।
बिज़नेस | Dec 23, 2016, 04:21 PM IST -
प्रवर्तन निदेशालय ने रोज वैली की 1,250 करोड़ रुपए की संपत्ति कुर्क की
रवर्तन निदेशालय ने रोज वैली चिट फंड घोटाला मामले में मनी लांड्रिंग जांच के सिलसिले में 1,250 करोड़ रुपए मूल्य की संपत्ति कुर्क की।
बिज़नेस | Dec 22, 2016, 09:36 PM IST -
वित्त वर्ष 2014-15 में 67.54 लाख लोगों ने नहीं किया इनकम टैक्स रिटर्न फाइल, CBDT की है अब उन पर नजर
इनकम टैक्स ने ऐसे 67.54 लाख लोगों की पहचान की है, जिन्होंने 2014-15 में ऊंचे मूल्य के लेन-देन तो किए लेकिन अपना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल नहीं किया।
बिज़नेस | Dec 22, 2016, 08:43 PM IST -
RBI के अनुमान से ज्यादा होगा इकोनॉमिक ग्रोथ को नुकसान, नोमुरा ने नोटबंदी को बताया इसकी वजह
नोमुरा ने कहा है कि नकदी संकट की वजह से निकट भविष्य में इकोनॉमिक ग्रोथ की रफ्तार कहीं अधिक सुस्त पड़ेगी, जो कि अगले साल की पहली तिमाही तक बनी रह सकती है।
बिज़नेस | Dec 22, 2016, 05:52 PM IST -
पार्किंग स्पेस का प्रूफ दिखाए बिना अब नहीं होगा व्हीकल रजिस्ट्रेशन, सरकार ला रही है नया नियम
जाम की समस्या से निपटने के लिए सरकार एक नई योजना ला रही है। नए वाहन रजिस्ट्रेशन के लिए पार्किंग स्पेस अवेलेबिल्टी सर्टिफिकेट को अनिवार्य बना सकती है।
बिज़नेस | Dec 22, 2016, 05:30 PM IST -
किंगफिशर विला की नीलामी का एक और प्रयास गया बेकार, कोई खरीदार नहीं आया आगे
विजय माल्या की गोवा की संपत्ति किंगफिशर विला की नीलामी का एक और प्रयास आज बेकार गया। बैंकों ने आरक्षित मूल्य पांच प्रतिशत घटाकर 81 करोड़ रुपए कर दिया था।
बिज़नेस | Dec 22, 2016, 03:13 PM IST -
टाटा स्टील के शेयरहोल्डर्स ने नुस्ली वाडिया को दिखाया बाहर का रास्ता, स्वतंत्र निदेशक पद से हटाने के लिए दिए वोट
टाटा स्टील के शेयरधारकों ने नुस्ली वाडिया को स्वतंत्र निदेशक के पद से हटाने के पक्ष में वोट किया। 90.8 प्रतिशत शेयरधारकों की मौजूदगी में निर्णय हुआ।
बिज़नेस | Dec 22, 2016, 03:14 PM IST -
Airtel अपने ग्राहकों को तीन महीने तक फ्री देगा डेटा, फिक्स्ड लाइन कस्टमर्स को मिलेगा फायदा
Airtel ने फिक्स्ड लाइन यूजर्स के लिए एक नया ब्रॉडबैंड प्लान लॉन्च किया है। इसके तहत यूजर्स को फ्री कॉल्स के साथ ही तीन महीने तक फ्री डेटा दिया जाएगा।
बिज़नेस | Dec 21, 2016, 09:23 PM IST -
दिल्ली सरकार ने डीटीसी बसों के किराये में की भारी कटौती, एसी बस का अधिकतम किराया होगा 10 रुपए
राष्ट्रीय राजधानी में बढ़ते प्रदूषण को कम करने के लक्ष्य के साथ दिल्ली सरकार ने बुधवार को डीटीसी बसों के किराये में भारी कटौती की घोषणा की है।
बिज़नेस | Dec 21, 2016, 08:14 PM IST