CAPTAIN
-
सिद्धू के मामले में अब नहीं झुकेगी कांग्रेस, नए अध्यक्ष को लेकर मंथन शुरू- सूत्र
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर सूत्रों का कहना है कि कांग्रेस आलाकमान ने अपने नए प्रदेश अध्यक्ष के लिए मंथन भी शुरू कर दिया है।
राष्ट्रीय | Sep 29, 2021 02:10 pm IST -
गुरु की गुगली से पंजाब पॉलिटिक्स में आया नया मोड़ !
नवजोत सिंह सिद्धू के घर उनके खेमे के नेताओं का जमावड़ा लगा है। कैबिनेट मंत्री पद से इस्तीफा देने वाली रजिया सुल्ताना, परगट सिंह, विधायक कुलबीर सिंह जीरो उनके घर मौजूद हैं।
हक़ीक़त क्या है | Sep 28, 2021 09:35 pm IST -
Advertisement
-
अबकी बार किसकी सरकार : पंजाब कांग्रेस में सिद्धू के बाद एक के बाद एक 3 इस्तीफे
पंजाब कांग्रेस के महासचिव योगिंदर ढींगरा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। इससे थोड़ी देर पहले ही कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने अपने पद से इस्तीफा दिया था और उससे कुछ पहले राज्य इकाई के कोषाध्यक्ष पद से गुलजार इंदर सिंह चहल ने भी इस्तीफा दिया था। ये सारे इस्तीफे नवजोत सिंह सिद्धू के इस्तीफे के बाद आए है।
चुनाव | Sep 28, 2021 08:40 pm IST -
पंजाब में इस्तीफों का दौर जारी , एक मंत्री ने भी दिया त्यागपत्र
नवजोत सिंह सिद्धू के बाद अब कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रजिया सुल्ताना पूर्व IPS अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा की पत्नी हैं। मोहम्मद मुस्तफा सिद्धू के सलाहकार हैं। इस्तीफे के बाद रजिया सुल्ताना ने सोनिया और राहुल गांधी का आभार जताया है।
न्यूज़ | Sep 28, 2021 07:20 pm IST -
Advertisement
-
सिद्धू ने छोड़ा कांग्रेस अध्यक्ष पद और CM चरणजीत सिंह चन्नी को जानकारी भी नहीं।
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी की आंतरिक कलह फिर से सामने आने लगी है। राज्य में कांग्रेस के लिए मुसीबत कम होने के बजाय बढ़ती ही जा रही है। जिस नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब कांग्रेस का अध्यक्ष नियुक्त करके कांग्रेस पार्टी ने राज्य में अपने ताकतवर नेता अमरिंदर सिंह को मुख्यमंत्री पद से हटाया था उन्होंने हीं अब पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का पद छोड़ दिया है।
न्यूज़ | Sep 28, 2021 04:40 pm IST -
सिद्धू के इस्तीफे के बाद कैप्टन अमरिंदर का तंज
नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तंज कसा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि मैंने इसके (सिद्धू के) बारे में पहले ही कहा था कि वह स्थिर नहीं है।
न्यूज़ | Sep 28, 2021 04:16 pm IST -
Advertisement
-
पंजाब की राजनीति में नया 'खेल'?, आज दिल्ली में अमित शाह और नड्डा से मिल सकते हैं कैप्टन
कांग्रेस के नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह आज दिल्ली आकर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर सकते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह आज दोपहर चंडीगढ़ से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।
राजनीति | Sep 28, 2021 03:59 pm IST -
पंजाब में चन्नी सरकार का कल कैबिनेट विस्तार, आज गवर्नर से मिले सीएम
पंजाब में चन्नी सरकार के नए मंत्रिमंडल पर कांग्रेस हाईकमान ने मुहर लगा दी है। बताया जा रहा है कि इसमें सिद्धू की पसंद को तरजीह के साथ चन्नी की भी चली है जबकि कैप्टन के करीबियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है।
राजनीति | Sep 25, 2021 07:54 pm IST -
Advertisement
-
आज हो सकता है पंजाब के नए मंत्रियों का ऐलान, कैप्टन के करीबियों का कटा पत्ता!
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी की कैबिनेट को कांग्रेस पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने दी हरी झंडी दी है। राहुल गांधी और चन्नी के बीच देर रात बैठक चली।
राजनीति | Sep 25, 2021 10:38 am IST -
अपने NDA बैचमेट्स के साथ वीकेंड मनाएंगे अमरिंदर सिंह, 4 दिन तक चंडीगढ़ में होगा मिलन कार्यक्रम
इस कार्यक्रम के लिए कैप्टन ने NDA के अपने सभी बैचमेट्स को परिवार सहित आमंत्रित किया है।
राजनीति | Sep 24, 2021 05:31 pm IST -
Advertisement
-
अमरिंदर कांग्रेस के गेमप्लान में बाधा थे, इसलिए उनकी राजनीतिक हत्या की गई: अनिल विज
विज ने कहा कि सिद्धू ने पाकिस्तान में न केवल इमरान खान की तारीफ की बल्कि पड़ोसी देश के सेना प्रमुख से गर्मजोशी से गले भी मिले।
राजनीति | Sep 23, 2021 09:46 pm IST -
Rajat Sharma’s Blog: कैप्टन अमरिंदर सिंह को गुस्सा क्यों आता है?
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के बयानों को आने वाले समय में विद्रोह का संकेत माना जा रहा है।
राष्ट्रीय | Sep 23, 2021 04:17 pm IST -
Advertisement
-
EXCLUSIVE: कैप्टन की दहाड़, 'जीतने के बाद मैं कुछ भी छोड़ने को तैयार हूं, हार कर नहीं छोड़ूंगा'
कैप्टन ने इंडिया टीवी को बताया कि देश और पंजाब की जनता की सोच उनके बारे में उनकी पार्टी की सोच से अलग है।
राजनीति | Sep 22, 2021 07:52 pm IST -
EXCLUSIVE: कैप्टन ने कहा- चन्नी अच्छा लड़का है, सिद्धू के बहकावे में नहीं आया तो काम करेगा
अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमारे संविधान में, राजनीति में और खासकर पंजाब में दलित की बात कभी नहीं आई, यहां हर वर्ग एक समान है।
राजनीति | Sep 22, 2021 07:36 pm IST -
Advertisement
-
'कैप्टन के इस्तीफे के बाद अशोक गहलोत अपनी कुर्सी को लेकर चिंतित'
भाजपा की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सतीश पूनियां ने कहा कि पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के इस्तीफे के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपने भाग्य को लेकर चिंतित हैं।
राजस्थान | Sep 20, 2021 02:56 pm IST -
कैप्टन के BJP में शामिल होने के कयास पर बोले नेता- अमरिंदर जताएंगे इच्छा, तो पार्टी कर सकती है विचार
पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद से ही जिस अंदाज में कैप्टन अमरिंदर सिंह लगातार पाकिस्तान और राष्ट्रीय सुरक्षा का राग अलाप रहे हैं, उसे देखते हुए उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर कई तरह के कयास लगने शुरू हो गए हैं।
राजनीति | Sep 19, 2021 02:10 pm IST -
Advertisement
-
Abki Baar Kiski Sarkar: अमरिंदर सिंह की जगह अब कौन बनेगा पंजाब का CM?
पंजाब की राजनीति में आज का दिन बेहद अहम है। कल पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शाम को इस्तीफा दे दिया था। कैप्टन के इस्तीफे के बाद चंडीगढ़ स्थित कांग्रेस भवन में हुई पंजाब कांग्रेस के विधायकों की बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को विधायक दल के नए नेता के चयन के लिए अधिकृत किया गया।
चुनाव | Sep 19, 2021 02:33 pm IST -
अमरिंदर सिंह का इस्तीफा कांग्रेस आलाकमान की बेचैनी को दर्शाता है: भाजपा
भाजपा महासचिव तरुण चुग ने एक बयान में कहा कि कांग्रेस घबराई हुई है क्योंकि उसे चुनावों में हार दिखाई दे रही है। उन्होंने कहा कि ‘‘पंजाब में कांग्रेस खुद को पुनर्जीवित करने के लिए संघर्ष कर रही है।’’
राष्ट्रीय | Sep 18, 2021 11:13 pm IST -
अबकी बार किसकी सरकार | सिद्धू मुख्यमंत्री बने तो पंजाब का बेड़ा गर्क कर देंगे: कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि नवजोत सिंह सिद्धू 7 महीने तक अपना मंत्रालय नहीं संभाल सके। सिद्धू को सीएम बनाने के सवाल पर कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि सिद्धू इतना नाकाबिल है कि अपना मंत्रालय नहीं चला पाए। सिद्धू अपना मंत्रालय तक संभालने में नाकाम रहे। बाजवा के साथ सिद्धू की दोस्ती है। पंजाब के लिए सिद्धू विनाश साबित होंगे।
न्यूज़ | Sep 18, 2021 09:08 pm IST -
कुरुक्षेत्र | राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं सिद्धू, पाक से हैं संबंध : कैप्टन अमरिंदर सिंह
पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने के बाद उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा की सिद्धू इतना नाकाबिल हैं कि अपना मंत्रालय नहीं चल पाए। साथ ही उन्होंने कहा," मैं सिद्धू के सीएम बनने का विरोध करूंगा।"
कुरुक्षेत्र | Sep 18, 2021 08:00 pm IST