POLITICS NEWS
-
दिसंबर में होगा भाजपा अध्यक्ष पद के लिए चुनाव, जेपी नड्डा ने की घोषणा
भारतीय जनता पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोषणा कि है कि पार्टी के अध्यक्ष पद के लिए चुनाव दिसंबर महीने में करवाया जाएगा।
राजनीति | Aug 29, 2019, 06:34 PM IST -
महिला पर हमले के मामले में AAP MLA मनोज कुमार को सात दिन की सजा
दिल्ली की एक अदालत ने 2014 में एक महिला पर हमले के मामले में आम आदमी पार्टी (आप) विधायक को सात दिन कैद की सजा सुनाई। अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट समर विशाल ने कहा कि विधायक “एक लोकसेवक हैं इसलिये यह उनका दायित्व है कि उन लोगों के साथ निष्पक्षता और विनम्रता के साथ मिलें जो उनके पास समस्याएं लेकर आते हैं।”
राष्ट्रीय | Aug 19, 2019, 07:59 PM IST -
आखिरकार 24 दिन बाद कर्नाटक में होगा मंत्रिमंडल विस्तार, इन नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद
भारतीय जनता पार्टी के नेता बीएस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को कर्नाटक के सीएम पद की शपथ ली थी। उस दौरान उनके साथ किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली थी। लेकिन अब आखिरकार केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिलने के बाद मंत्री मंडल विस्तार की तारीख तय हो गई है।
राजनीति | Aug 19, 2019, 04:30 PM IST -
कर्नाटक में येदियुरप्पा मंत्रिमंडल का विस्तार 20 अगस्त को
कर्नाटक में 22 दिनों से अकेले सरकार चला रहे मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा को अंतत: शनिवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह से 20 अगस्त को मंत्रिमंडल विस्तार करने की हरी झंडी मिल गई।
राष्ट्रीय | Aug 17, 2019, 11:17 PM IST -
बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार की साजिश पर मुझे फंसाया जा रहा है: अनंत सिंह
जिले के मोकामा विधानसभा क्षेत्र से बाहुबली विधायक अनंत सिंह ने बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मंत्री नीरज कुमार की साजिश पर उन्हें फंसाया जा रहा है।
राजनीति | Aug 01, 2019, 05:57 PM IST -
पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस नेता जयपाल रेड्डी का निधन
वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री एस जयपाल रेड्डी (77) का निधन हो गया है। कुछ दिनों से वह निमोनिया और तेज बुखार से पीड़ित थे।
राष्ट्रीय | Jul 28, 2019, 08:43 AM IST -
फिर येदियुरप्पा ने संभाली कर्नाटक की कमान, 29 जुलाई को पेश करेंगे विश्वास प्रस्ताव
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने कर्नाटक के सीएम पद की शपथ ले ली है। वो चौथी बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बने। उन्हें राज्यपाल वजुभाई वाला ने राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
राष्ट्रीय | Jul 26, 2019, 09:09 PM IST -
‘भड़काऊ’ भाषण पर ओवैसी के भाई ने दी सफाई, कहा – कोई गैरकानूनी बयान नहीं दिया
अकबरुद्दीन ने 'भड़काऊ' भाषण पर प्रेस रिलीज जारी कर सफाई दी है। अकबरुद्दीन ने कहा कि मैंने कोई आपत्तिजनक या गैरकानून बात नहीं की है।
राष्ट्रीय | Jul 26, 2019, 04:55 PM IST -
मैं पहले ही कह चुका हूं, दूसरी बार भी मैं ही मुख्यमंत्री बनूंगा: देवेंद्र फडणवीस
मुंबई। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को विश्वास जताया कि इस साल के आखिरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत के बाद दूसरी बार भी वही मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि उनका काम उनके लिये बोलेगा।
राजनीति | Jul 21, 2019, 11:42 PM IST -
कुमारस्वामी सरकार के भविष्य पर सोमवार को फैसला होने की संभावना
कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) सरकार रहेगी या जाएगी, इस पर सोमवार को विधानसभा में फैसला होने की संभावना है। वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीएस येदियुरप्पा ने भरोसा जताया है कि यह (सोमवार) कुमारस्वामी सरकार का आखिरी दिन होगा।
राजनीति | Jul 21, 2019, 11:37 PM IST -
भाजपा संगठन महामंत्री रामलाल की RSS में वापसी, संघ में दी गई ये जिम्मेदारी
दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री रामलाल की राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में वापसी हो गई है। उन्हें भारतीय जनता पार्टी से हटाकर RSS में अखिल भारतीय सह संपर्क प्रमुख की नई जिम्मेदारी दी गई है।
राजनीति | Jul 13, 2019, 07:18 PM IST -
कांग्रेस विधायकों को भाजपा में शामिल करने से पर्रिकर की परंपरा खत्म हो गई: सरदेसाई
सरदेसाई ने मिरामार में पर्रिकर के स्मारक के पास लोगों से कहा, ‘‘पर्रिकर की दो बार मौत हुई...उनका देहावसान 17 मार्च को हुआ, जबकि आज उनकी राजनीतिक परंपरा खत्म हो गई।’’
राजनीति | Jul 13, 2019, 06:28 PM IST -
गोवा की प्रमोद सावंत सरकार में चार नए मंत्रियों को किया गया शामिल
अधिसूचना के अनुसार चार मंत्रियों- उप मुख्यमंत्री विजय सरदेसाई, जल संसाधन मंत्री विनोद पालेकर, ग्रामीण विकास मंत्री जयेश सालगांवकर (सभी जीएफपी विधायक) और राजस्व मंत्री रोहन खुंटे (निर्दलीय) को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया।
राजनीति | Jul 13, 2019, 05:05 PM IST -
कर्नाटक की सियासत में नाटक जारी, रोशन बेग बोले- कांग्रेस ने मुझे किया अपमानित
रोशन बेग ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस ने मेरे साथ सूलक किया और मुझे सस्पेंड कर दिया, उससे मैं बहुत आहत हुआ हूं।
राजनीति | Jul 08, 2019, 10:27 PM IST -
क्या फिर करवट लेगी यूपी की सियासत, साथ आएंगे शिवपाल और अखिलेश?
लोकसभा चुनाव 2019 के परिणामों ने यह साफ कर दिया कि उत्तर प्रदेश में अगर किसी पार्टी को सबसे ज्यादा नुकसान हुआ, तो वो समाजवादी पार्टी है। चुनावों में मायावती की बसपा जहां सपा से गठबंधन करके शून्य से दस सीटों पर पहुंच गई, वहीं सपा अपना ग्राफ ऊपर न बढ़ा
उत्तर प्रदेश | Jul 08, 2019, 05:11 PM IST -
कर्नाटक: कांग्रेस ने बुलाई विधायक दल की बैठक, न पहुंचने वालों के खिलाफ कही कड़ी कार्रवाई की बात
कांग्रेस ने अपने सभी विधायकों को सर्कुलर जारी कर 9 जुलाई को विधायक दल (सीएलपी) की बैठक में पहुंचने को कहा है। पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धारमैया द्वारा आयोजित की जा रही इस बैठक में कर्नाटक कांग्रेस प्रभारी केसी वेणुगोपाल और कर्नाटक कांग्रेस प्रमुख दिनेश गुंडू राव भी शामिल होंगे।
राजनीति | Jul 07, 2019, 07:01 PM IST -
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत चुनावों में उम्मीदवार उतारेगी आम आदमी पार्टीः संजय सिंह
राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण उत्तर प्रदेश में पैठ मजबूत करने के लिए आम आदमी पार्टी ने अगले साल सितंबर में इस प्रदेश में होने जा रहे जिला पंचायत और ब्लॉक प्रमुख के चुनावों में अपने उम्मीदवार खड़े करने का निर्णय किया है।
उत्तर प्रदेश | Jul 07, 2019, 05:41 PM IST -
राजनीतिक घटनाक्रम का जायजा लेने के लिए कर्नाटक में कांग्रेस विधायक दल की होगी 29 मई को बैठक
कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया ने विधानपरिषद, लोकसभा और राज्य सभा के सदस्यों और पार्टी विधायकों को लिखे पत्र में कहा कि वर्तमान राजनीतिक घटनाक्रम पर चर्चा करने के लिए यहां 29 मई को शाम छह बजे एक होटल में बैठक होगी।
राजनीति | May 26, 2019, 08:26 PM IST -
चुनाव में सोशल मीडिया के दुरुपयोग के 900 मामले सामने आए, पेड न्यूज में भारी गिरावट
सातवें और अंतिम चरण का मतदान रविवार को समाप्त होने के बाद आयोग द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक निर्वाचन नियमों का उल्लंघन करने वाली सबसे ज्यादा, 650 पोस्ट फेसबुक से हटायी गयी। आयोग को मिली शिकायतों के आधार पर फेसबुक इंडिया ने 482 राजनीतिक किस्म की ऐसी पोस्ट हटायी जिन्हें मतदान से 48 घंटे पहले के प्रचार निषेध अवधि (साइलेंस पीरियड) में चस्पा किया गया था।
राष्ट्रीय | May 19, 2019, 11:29 PM IST -
विश्वासघात के लिए चंद्रबाबू नायडू को पुरस्कार मिलना चाहिए : अमित शाह
अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि अगर राजनीति में विश्वासघात के लिए देश में पुरस्कार दिया जाता तो निश्चित रूप से वह पुरस्कार आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को मिलता।
राजनीति | Feb 21, 2019, 07:54 PM IST