1. Hindi News
  2. भारत
  3. राजनीति
  4. आखिरकार 24 दिन बाद कर्नाटक में होगा मंत्रिमंडल विस्तार, इन नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद

आखिरकार 24 दिन बाद कर्नाटक में होगा मंत्रिमंडल विस्तार, इन नेताओं को मिल सकता है मंत्री पद

 Reported By: T Raghavan @NewsRaghav
 Published : Aug 19, 2019 04:30 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 04:30 pm IST

भारतीय जनता पार्टी के नेता बीएस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को कर्नाटक के सीएम पद की शपथ ली थी। उस दौरान उनके साथ किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली थी। लेकिन अब आखिरकार केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिलने के बाद मंत्री मंडल विस्तार की तारीख तय हो गई है। 

BS Yediurappa- India TV Hindi
फाइल फोटो Image Source : SOCIAL MEDIA

बेंगलुरु। भारतीय जनता पार्टी के नेता बीएस येदियुरप्पा ने 26 जुलाई को कर्नाटक के सीएम पद की शपथ ली थी। उस दौरान उनके साथ किसी भी मंत्री ने शपथ नहीं ली थी। लेकिन अब आखिरकार केंद्रीय नेतृत्व से मंजूरी मिलने के बाद मंत्री मंडल विस्तार की तारीख तय हो गई है। बीएस येदियुरप्पा के मंत्रिमंडल का विरस्तार कल यानि 20  जुलाई को होगा।

मंगलवार सुबह साढ़े दस बजे ग्लास हाउस में राज्यपाल वजुभाई वाला विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाएंगे। मंत्रिमंडल विस्तार में हुई देरी को कांग्रेस और जेडीएस ने मुद्दा बनाया हुआ है। कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंडरे का कहना है कि भाजपा को सिर्फ सत्ता से मतलब है, आधा कर्नाटक बाढ़ की चपेट में है और आधे राज्य में सूखा पड़ा है लेकिन 24 घण्टे में मंत्रिमंडल के गठन का दावा करने वाले येदियुरप्पा ने मंत्रिमंडल के विस्तार में इतनी देरी कर दी।

क्या है मंत्रिमंडल विस्तार में देरी की वजह?

सूत्रों की मानें तो मंत्रिमंडल के विस्तार में देरी की एक वजह ये भी है कि भाजपा के 105 विधायकों में से 55 विधायकों मंत्री पद के आकांक्षी हैं, जबकि कर्नाटक में मंत्रिमंडल में सिर्फ 34 लोगों के लिए जगह है। 

कहा ये भी जा रहा है कि चूंकि भाजपा की कर्नाटक में सरकार कांग्रेस – जेडीएस विधायकों के इस्तीफे के बाद बनी है और भाजपा सरकार के पास भी बहुमत से सिर्फ 3 विधायक ज्यादा हैं इसीलिए येदियुरप्पा किसी भी विधायक को नाराज करने की स्थिति में नहीं हैं।

साथ ही निष्काषित हो चुके जेडीएस और कांग्रेस के विधायकों को भी आगे चलकर मंत्री मंडल में जगह देनी है इसीलिए सूत्रों के मुताबिक अभी सिर्फ 15 विधायकों को मंत्री बनाया जाएगा और बाकी पद रिक्त रखे जा रहे हैं। जिससे भाजपा के नाराज विधायकों और बागी विधायकों को भी भरोसे में रखा जा सके कि आने वाले वक्त में उन्हें भी मंत्री बनाया जा सकता है।

इन विधायकों को मिल सकता है मंत्री पद

हालांकि लिस्ट भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मिलनी है इसीलिए कौन मंत्री बनेगा इसकी अधिकारिक जानकारी नहीं मिल पा रही है लेकिन जिन लोगों के नाम आगे चल रहे हैं उनमें आर अशोक, केएस ईश्वरप्पा, बी श्रीरामलू, सीटी रवि, अश्वत नारायण, विश्वनाथ, सुरेश कुमार, मादुस्वामी, उमेशकत्ती, बसनागौड़ा पाटिल, बसवराज पाटिल यतनाल, राजू गौड़ा, केजी बोपैया, पूर्णिमा, श्रीनिवास पुजारी और एच नागेश शामिल हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Politics से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत