1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. VID vs SAU Final VHT 2025-26: विदर्भ ने सौराष्ट्र को हराकर जीती विजय हजारे ट्रॉफी

VID vs SAU Final VHT 2025-26: विदर्भ ने सौराष्ट्र को हराकर जीती विजय हजारे ट्रॉफी

 Written By: Abhishek Pandey @anupandey29
 Published : Jan 18, 2026 12:33 pm IST,  Updated : Jan 18, 2026 09:59 pm IST

VID vs SAU Final VHT 2025-26: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 के फाइनल मुकाबले में विदर्भ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 317 रनों का स्कोर बनाया। इसके जवाब में सौराष्ट्र की टीम 279 रनों पर सिमट गई।

VID vs SAU Final VHT 2025-26- India TV Hindi
विदर्भ बनाम सौराष्ट्र, विजय हजारे ट्रॉफी फाइनल 2025-26 Image Source : PTI

VID vs SAU Final VHT 2025-26: भारतीय घरेलू क्रिकेट के सबसे बड़े लिस्ट-ए टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी के जारी सीजन का फाइनल मुकाबला विदर्भ और सौराष्ट्र की टीम के बीच में खेला गया। दोनों टीमों के बीच ये मैच बेंगलुरु स्थित बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सिलेंस ग्राउंड-1 पर खेला गया, जिसमें विदर्भ ने 38 रनों से जीत दर्ज करते हुए विजय हजारे ट्रॉफी का खिताब अपने नाम कर लिया।

सौराष्ट्र टीम के कप्तान ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला किय था। विदर्भ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 317 रनों का स्कोर बनाया। विदर्भ की तरफ से बल्लेबाजी में अथर्व तायडे के बल्ले से शानदार शतकीय पारी देखने को मिली है, तो वहीं यश राठौड़ ने 54 रनों की पारी खेली। सौराष्ट्र की तरफ से गेंदबाजी में अंकुल पनवार ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। इसके जवाब में सौराष्ट्र की टीम 279 रनों पर सिमट गई।

यहां पर देखिए दोनों टीमों की फाइनल मैच के लिए प्लेइंग 11

विदर्भ - अथर्व तायडे, अमन मोखड़े, फैज मोहम्मद शेख, रविकुमार समर्थ, रोहित बिनकर (विकेटकीपर), यश राठौड़, नचिकेत भुटे, हर्ष दुबे (कप्तान), पार्थ रेखाडे, यश ठाकुर, दर्शन नालकंडे।

सौराष्ट्र - हार्विक देसाई (विकेटकीपर/कप्तान), विश्वराज जड़ेजा, प्रेरक मांकड़, सम्मर गज्जर, चिराग जानी, रुचित अहीर, पार्श्वराज राणा, धर्मेंद्रसिंह जाडेजा, अंकुर पनवार, जयदेव उनादकट, चेतन सकारिया।

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल