PUT
-
तालिबान को आतंकवादी संगठनों की सूची से हटा सकता है रूस, जानें क्या है ऐसा कदम उठाने के पीछे की मुख्य वजह
रूस अफगानिस्तान की सत्ता पर काबिज तालिबान आतंकी संगठन को आतंकियों की सूची से हटाने पर विचार कर रहा है। कुछ विशेषज्ञों की ओर से इस तरह का दावा किया जा रहा है। अभी तक तालिबान को किसी भी देश ने देश के तौर पर मान्यता नहीं दी है।
यूरोप | Apr 21, 2024, 06:48 PM IST -
पुतिन ने मॉस्को कॉन्सर्ट हॉल पर हुए हमले में बताया यूक्रेन का हाथ, राष्ट्र के संबोधन में कहा-"बर्बर आतंकवादी कृत्य"
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने शुक्रवार को मॉस्को के कॉन्सर्ट हॉल पर हुए हमले को बर्बर आतंकवादी कृत्य करार दिया। उन्होंने इसके पीछे यूक्रेन की संलिप्तता भी बताई। रूस के राष्ट्रपति ने कहा कि यूक्रेन ने आतंकियों के भागने का रास्ता भी तैयार किया था। बचने के लिए आतंकी यूक्रेन की ओर भागे थे। किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
यूरोप | Mar 23, 2024, 08:13 PM IST -
रूस के आतंकी हमलों में मरने वालों की संख्या पहुंची 133 के पार, 11 संदिग्धों को लिया गया हिरासत में
रूस आतंकी हमले में मरने वालों की संख्या 133 हो गई है। इससे पहले अक्टूबर 2015 में इस्लामिक स्टेट ने सिनाई में रूस के एक यात्री विमान को निशाना बनाया था जिसमें विमान में सवार सभी 224 यात्रियों की मौत हो गयी थी। इनमें से ज्यादातर मिस्र से छुट्टियां मनाकर लौट रहे रूसी नागरिक थे।
यूरोप | Mar 23, 2024, 08:21 PM IST -
रिकॉर्ड 5वीं बार राष्ट्रपति बनने के बाद जोश में आए पुतिन, कीव पर एक साथ 31 मिसाइलें दाग कर यूक्रेन में मचाई खलबली
रूस के 5वीं बार राष्ट्रपति चुने जाने के बाद पुतिन का जोश कई गुना हाई हो गया है। यूक्रेन पर पिछले 44 दिनों में रूसी सेना ने सबसे बड़ा हमला बोलकर यूक्रेन और उसके सहयोगी देशों के होश उड़ा दिए हैं। बृहस्पतिवार को रूसी सेना ने कीव पर जब 31 घातक क्रूज और बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया तो पूरे यूक्रेन में हाहाकार मच गया।
यूरोप | Mar 21, 2024, 04:01 PM IST -
PM मोदी से फोन पर बातचीत के बाद गदगद हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की, कह दी अपने दिल की ये बात
यूक्रेन के राष्ट्रपति व्लादिमिर जेलेंस्की फोन पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करने के बाद काफी खुश नजर आए। उन्होंने भारत के साथ यूक्रेन के द्विपक्षीय संबंधों को कृषि, फॉर्मास्यूटिकल, औद्योगिक और विमानन क्षेत्र में मजबूत करने की इच्छा जताई। यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता के समर्थन पर भारत का धन्यवाद किया।
यूरोप | Mar 20, 2024, 10:49 PM IST -
PM मोदी ने पुतिन से बात करने के बाद जेलेंस्की को भी घुमा दिया फोन, भारत की कूटनीति से चकराए चीन और अमेरिका
भारत की कूटनीति का पूरी दुनिया में डंका बज रहा है। रूस में चुनाव के बाद एक बार फिर पुतिन के राष्ट्रपति निर्वाचित होने के बाद पीएम मोदी ने उनसे फोन पर बात की। इसके बाद प्रधानमंत्री ने यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की से भी फोन पर वार्ता की। इस दौरान रूस-यूक्रेन संघर्ष समाप्त करने का रास्ता खोजने पर चर्चा हुई।
एशिया | Mar 20, 2024, 08:34 PM IST -
यूक्रेन से जंग के बीच हमला करने से पीछे नहीं हटेगा रूस, बनाएगा बफर जोन, पुतिन ने भरी हुंकार
पुतिन ने कहा कि मॉस्को यूक्रेन में अपने आक्रमण से पीछे नहीं हटेगा और उसकी यूक्रेन के लंबी दूरी के और सीमा पार हमलों से रक्षा करने के लिए एक ‘बफर जोन’ बनाने की योजना है।
यूरोप | Mar 19, 2024, 11:25 AM IST -
रूस का 5वीं बार राष्ट्रपति बनते ही पुतिन ने दी विश्वयुद्ध की चेतावनी, अमेरिका ने रूसी चुनाव का उड़ाया मजाक
रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने एक बार फिर विश्वयुद्ध की चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अमेरिका के नेतृत्व वाले नाटो गठबंधन द्वारा यदि संघर्ष किया गया तो इसका अर्थ यही होगा कि तीसरे विश्व की कगार पर दुनिया खड़ी हो जाएगी।
यूरोप | Mar 18, 2024, 11:51 AM IST -
पुतिन फिर बने रूस के राष्ट्रपति, जानिए जंग के बावजूद जनता में क्यों है इतनी लोकप्रियता, कैसा रहा राजनीति सफर?
रूस के राष्ट्रपति के रूप में पुतिन की एक बार फिर ताजपोशी हो गई। आखिर पुतिन की ऐसी क्या खासियत है कि जनता ने 5वीं बार उन्हें फिर राष्ट्रपति बना दिया। यूक्रेन से दो साल लंबी चली जंग के बावजूद आखिर क्यों जनता ने उनमें विश्वास दिखाया। साथ ही जानिए कैसा रहा उनका सियासी सफर?
Explainers | Mar 18, 2024, 11:12 AM IST -
रूस में राष्ट्रपति चुनाव के आखिरी दिन पुतिन का खेल बिगाड़ने की कोशिश, यूक्रेन ने 35 ड्रोन से किया हमला
रूस में राष्ट्रपति चुनाव का आज तीसरा और आखिरी दिन है। रविवार को पुतिन के विरोधियों के आह्वान पर देश में कई जगह विरोध प्रदर्शन हुए और मतपेटियों में तोड़फोड़ व आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया। वहीं यूक्रेन ने भी पुतिन के चुनाव को खराब करने के लिए 35 ड्रोन से कई जगह हमला किया।
यूरोप | Mar 17, 2024, 05:00 PM IST -
Russia President Election 2024: रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज दूसरे दिन भी जारी है मतदान, जानें कब आएंगे नतीजे
रूस में राष्ट्रपति चुनाव के लिए दूसरे दिन भी आज वोटिंग जारी है। पहले चरण को मतदान 15 से 17 मार्च तक के लिए है। 17 मार्च को रात 8 बजे पहले चरण की पोलिंग बंद हो जाएगी। इसके बाद 7 अप्रैल से दूसरे चरण का मतदान शुरू होगा। नतीजे 7 मई को घोषित किए जाएंगे।
यूरोप | Mar 16, 2024, 01:53 PM IST -
किम ने चलाई पुतिन से गिफ्ट में मिली कार, क्या बदले में रूस को देंगे खतरनाक हथियार?
उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन ने अपने दोस्त और रूसी राष्ट्रपति पुतिन की ओर से गिफ्ट में भेजी गई लग्जरी कार लिमोजिन में रोमांचक सफर किया। यह कार किम को सितंबर 2023 में रूस की यात्रा के दौरान पसंद आ गई थी।
यूरोप | Mar 16, 2024, 11:50 AM IST -
अब रूसी पासपोर्ट से पहचाने जाएंगे यूक्रेनी नागरिक, Russian Army ने बनाया दबाव
रूसी सेना के कब्जे वाले यूक्रेनी इलाकों में अब पुतिन अपने देश का पासपोर्ट लागू करवा रहे हैं। यूक्रेन का आरोप है कि उनके लोगों को रूसी सेना जबरन रूस का पासपोर्ट बनवाने को मजबूर कर रही है। रूसी सेना ने अपने कब्जे वाले सभी यूक्रेनी इलाकों में यह दबाव बनाना शुरू किया है।
अन्य देश | Mar 15, 2024, 04:13 PM IST -
'जरा भी खतरा हुआ, तो इस्तेमाल करेंगे परमाणु हथियार', रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने दी बड़ी चेतावनी
रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एक बार फिर परमाणु हथियारों के उपयोग की चेतावनी दी है। पुतिन ने कहा कि रूस पर जरा भी खतरा हुआ, तो परमाणु हथियार का इस्तेमाल करने से पीछे नहीं हटेंगे।
यूरोप | Mar 13, 2024, 01:02 PM IST -
पुतिन के धुर विरोधी एलेक्सी नवलनी की अंतिम यात्रा में उमड़ा हुजूम, इन नारों से दिया राष्ट्रपति को बड़ा संदेश
रूस में राष्ट्रपति पुतिन के धुर विरोधी एलेक्सी नवलनी अपनी अंतिम यात्रा पर शुक्रवार को रवाना हो गए। दुनिया से अलविदा करते लोगों की आंखों में आंसू आ गए। इस दौरान लोगों के हाथों में मोमबत्तियां, गुलदस्ते, पैम्फलेट और बैनर था। साथ ही उनमें सरकार के प्रति अक्रोश भी। लोगों ने कहा नवलनी तुम डरे नहीं, हम लोग भी नहीं डर रहे।
यूरोप | Mar 01, 2024, 09:59 PM IST -
यूक्रेन युद्ध के बीच रूस में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से पहले पुतिन ने किया देश को संबोधित, कही ये अहम बातें
यूक्रेन से युद्ध के 2 वर्ष पूरे होने के बाद रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने देशवासियों को संबोधित किया। उनका यह संबोधन ऐसे वक्त में हुआ जब आगामी माह रूस में राष्ट्रपति चुनाव होने जा रहा है। पुतिन रूस के कानून का सम्मान करते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर राष्ट्रपति चुनाव लड़ने जा रहे हैं।
यूरोप | Feb 29, 2024, 04:35 PM IST -
"पश्चिम चौराहे पर कीव की मदद बढ़ाएं, समझौता करें या रूस से अपमान सहें"...किसने इस बयान से यूरोप में मचा दी है खलबली
मुख्य समस्या यह है कि यूक्रेन को समर्थन देने की महज बयानबाजी न केवल निरर्थक है, बल्कि प्रतिकूल भी है। वे आवश्यक क्षमताएं प्रदान किए बिना युद्ध के जीतने योग्य होने की मृगतृष्णा को कायम रखते हैं। जैसा कि यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लादिमीर ज़ेलेंस्की ने 17 फरवरी को म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन में भी कहा था।
यूरोप | Feb 21, 2024, 01:51 PM IST -
किम जोंग के लिए पुतिन ने तोड़ा संयुक्त राष्ट्र का नियम! गिफ्ट किया पसंदीदा स्पेशल कार
किम की बहन ने पुतिन को धन्यवाद देते हुए कहा कि यह गिफ्ट दोनों शीर्ष नेताओं के बीच व्यक्तिगत संबंधों को दर्शाता है। आधिकारिक केसीएनए समाचार एजेंसी ने कहा कि रूसी निर्मित कार 18 फरवरी को किम के शीर्ष सहयोगियों को सौंपी गई थी।
एशिया | Feb 20, 2024, 07:14 AM IST -
रूस ने की यूक्रेन के अवदिवका पर कब्जे की पुष्टि, रक्षा मंत्रालय ने कहा-एक बड़े संयंत्र पर भी करने वाले हैं नियंत्रण
रूस के रक्षामंत्रालय ने यूक्रेन शहर अवदिवका पर कब्जे की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। एक दिन पहले ही रूसी सेना ने यूक्रेन के इस शहर पर कब्जा कर लिया। यूक्रेनी सेना को हथियारों और गोला-बारूद की कमी के चलते यहां से अपने कदम पीछे हटाने पड़े। इसे यूरोप और पश्चिमी देशों के लिए भी बड़ा झटका माना जा रहा है।
यूरोप | Feb 18, 2024, 11:43 AM IST -
यूक्रेन ने रूस के इस शहर पर कर दिया अब तक का सबसे बड़ा हमला, इतने लोगों की मौत से बौखलाए पुतिन
यूक्रेनी सेना ने रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है। यूक्रेनी सेना ने रॉकेट के जरिये सीमा से लगे रूस के बेलगोरोड शहर पर भीषण हवाई हमला किया। इसमें कम से कम 5 रूसी नागरिक मारे गए और 18 से ज्यादा घायल हैं। यूक्रेन के इस हमले के बाद रूसी राष्ट्रपति पुतिन बौखला गए हैं। वह यूक्रेन पर बड़े पलटवार की तैयारी में हैं।
यूरोप | Feb 15, 2024, 05:09 PM IST