TECH
-
OnePlus Pad Go की आज भारत में होगी एंट्री, लॉन्च से पहले जान लें इसके दमदार फीचर्स
अगर आप फेस्टिव सीजन में एक धांसू फीचर वाला दमदार टैबलेट लेना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। प्रीमियम टेक ब्रैंड वनप्ल्स आज अपना एक नया टैबलेट OnePlus Pad Go भारत में लॉन्च करने जा रहा है। लीक्स की मानें तो कंपनी इस टैबलेट को भारतीय बाजार में बेहद सस्ते दाम में लॉन्च करेगी।
न्यूज़ | Oct 06, 2023 07:52 am IST -
जियो ने वर्ल्ड कप के लिए लॉन्च किए 6 धमाकेदार प्लान्स, फ्री मिलेगा 3 महीने का हॉटस्टार सब्सक्रिप्शन
जियो ने आईसीसी वर्ल्ड कप शुरू होते ही अपने ग्राहकों को बड़ी खुशखबरी दे दी है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए 6 नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं। खास बात यह है कि इन सभी प्लान्स में ग्राहकों को डिज्नी प्लस हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन पूरी तरह से फ्री में दिया जा रहा है। दो प्लान्स में 1 साल के लिए हॉटस्टार दिया जा रहा है।
न्यूज़ | Oct 05, 2023 04:50 pm IST -
Advertisement
-
एयरटेल के 37 करोड़ यूजर्स की हुई मौज, सस्ते रिचार्ज में 28 दिन तक डेली मिलेगा 3GB डाटा
एयरटेल के पास रिचार्ज प्लान्स की लंबी लिस्ट मौजूद है। जियो की लिस्ट में एक ऐसा प्लान है जिसमें यूजर्स को 400 रुपये से कम में हर दिन 3GB डाटा मिलता है। अगर आप कोई ऐसा काम करते हैं जिसमें डेटा की जरूरत पड़ती है तो आपके लिए यह बेस्ट चॉइस हो सकता है। इस प्लान में यूजर्स को OTT सब्सक्रिप्शन भी मिलता है।
न्यूज़ | Oct 05, 2023 03:42 pm IST -
Pixel 8 Pro vs iPhone 15 Pro: मोटा पैसा लगाने से पहले जान लें किसमें बेहतर है कैमरा, डिस्प्ले और बैटरी
एप्पल के बाद अब गूगल ने अपनी फ्लैगशिप सीरीज Google Pixel 8 को लॉन्च कर दिया है। एप्पल और गूगल दोनों ने ही नए स्मार्टफोन में जबरदस्त फीचर्स दिए हैं। अगर आप कंफ्यूज हैं कि आपको कौन सा स्मार्टफोन लेना चाहिए तो हम आपको आज दोनों के बीच के कुछ खास अंतर बताने वाले हैं। आपको बता दें कि गूगल ने अपने यूजर्स को 50MP का प्राइमरी क
न्यूज़ | Oct 05, 2023 01:45 pm IST -
Advertisement
-
World Cup Live Streaming: यहां बिना पैसे खर्च किए फ्री में देखें सभी मैच, 12 भाषाओं में सुन सकते हैं कमेंट्री
आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप का आगाज आज से होने जा रहा है। पहले मैच में न्यूजीलैंड और इंग्लैंड आमने सामने होंगी। वर्ल्ड कप 2023 में 10 टीमें भाग ले रही है। अगर आप स्टेडियम में मैच देखने नहीं पहुंच पा रहे हैं तो बता दें कि आप घर बैठे फ्री में भी लाइव स्ट्रीमिंग कर सकते हैं।
न्यूज़ | Oct 05, 2023 12:36 pm IST -
बेंगलुरू में खुला Nothing का पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर, 2 घंटे के अंदर रिपेयर होंगे प्रोडक्ट
एप्पल के बाद अब स्मार्टफोन मार्केट में कुछ समय पहले ही अपनी शुरुआत करने वाली कंपनी Nothing ने भी भारतीय ग्राहकों को जबरदस्त तोहफा दे दिया है। नथिंग ने बेंगलुरू में अपना पहला एक्सक्लूसिव सर्विस सेंटर खोला है। जिसके बाद कंपनी दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद में सर्विस सेंटर खोलने की योजना बना रही है।
न्यूज़ | Oct 05, 2023 11:41 am IST -
Advertisement
-
सैमसंग ने फेस्टिव सीजन में खोला पिटारा, लॉन्च किए Samsung Galaxy S23 FE और Galaxy Tab S9 FE, जानें क्या है कीमत
अगर आप सैमसंग का स्मार्टफोन या फिर टैबलेट लेना चाहते हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। कंपनी ने फेस्टिव सीजन से पहले ग्राहकों के लिए एक साथ 4 प्रोडक्ट को लॉन्च कर दिया है। सभी प्रोडक्ट की सेल अमेजन की अपकमिंग सेल ग्रेड इंडियन फेस्टिवल सेल से शुरू होगी।
न्यूज़ | Oct 05, 2023 10:02 am IST -
भारत में लॉन्च हुआ गूगल का 'लखटकिया' स्मार्टफोन Google Pixel 8 Pro, जानें इसकी खास बातें
आखिरकार गूगल ने अपनी नई पिक्सल सीरीज को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। गूगल ने इस बार गूगल पिक्सल को नई कलर्स वेरिएंट के साथ लॉन्च किया है। इस सीरीज में गूगल ने दो पिक्सल स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। अपर मॉडल लेने के लिए यूजर्स को कम से कम एक लाख रुपये खर्च करने पड़ेंगे। गूगल ने Google Pixel 8 Pro में ट्रिपल कैमरा दिया है।
न्यूज़ | Oct 05, 2023 08:50 am IST -
Advertisement
-
भारत में लॉन्च हुई गूगल की पहली स्मार्टवॉच Pixel Watch 2, पूरे 24 घंटे का मिलेगा बैटरी बैकअप,जानें कीमत और फीचर्स
टेक दिग्गज गूगल ने भारत में पहली स्मार्टवॉच Google Pixel Watch 2 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसमें कई सारे एडवांस प्रोसेसर दिया है। हालांकि इसका डिजाइन पुरानी पिक्सल वॉच की ही तरह का है। गूगल ने इस वॉच में फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया है। कंपनी का दावा है कि इसमें 24 घंटे का बैटरी बैकअप मिलेगा।
न्यूज़ | Oct 05, 2023 08:19 am IST -
एडवांस फीचर के साथ Pixel 8 और Pixel 8 Pro लॉन्च, जानें कहां से होगी बुकिंग और कितना खर्च करना पड़ेगा
गूगल ने अपने फैंस के लिए Google Pixel 8 सीरीज को लॉन्च कर दिया है। गूगल ने पिक्सल 8 सीरीज के साथ ही पिक्सल वॉच 2 और पिक्सल बड्स प्रो को भी लॉन्च किया । लॉन्च हुए सभी प्रोडक्ट की बुकिंग आज से ही आप कर सकते हैं। गूगल ने पिक्सल स्मार्टफोन में जमकर AI का इस्तेमाल किया है।
न्यूज़ | Oct 04, 2023 09:16 pm IST -
Advertisement
-
Google Event : गूगल का बड़ा धमाका, पिक्सल 8 सीरीज समेत लॉन्च किए 3 प्रोडक्ट
Google Pixel 8 serise launch updates: गूगल आज अपनी नई पिक्सल सीरीज को लॉन्च कर दिया है। गूगल ने मेड बाय गूगल इवेंट में Google Pixel 8 और Google Pixel 8 Pro को लॉन्च किया है। दोनों ही स्मार्टफोन में कंपनी ने तगड़े फीचर्स दिए हैं। गूगल ने इन स्मार्टफोन के कैमरा सेगमेंट में एडवांस फीचर्स दिए हैं।
न्यूज़ | Oct 04, 2023 09:18 pm IST -
गूगल ने श्रीनिवास रेड्डी को बनाया भारत में पब्लिक पॉलिसी हेड, क्या आप इन्हें जानते हैं?
गूगल ने भारत में अपना नया पब्लिक पॉलिसी हेड नियुक्त कर दिया है। गूगल ने श्रीनवास रेड्डी को भारत में इसकी जिम्मेदारी दी है। श्रीनिवास इससे पहले एप्पल और सैमसंग जैसी दिग्गज कंपनियों में भी काम कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि भारत में ग्लोबल डिजिटल लीडर बनने की पूरी संभावनाएं हैं।
न्यूज़ | Oct 04, 2023 05:49 pm IST -
Advertisement
-
Netflix यूजर्स को लग सकता है 440 वोल्ट का झटका, कंपनी बढ़ाने जा रही है प्लान्स की कीमत!
अगर आप नई नई मूवीज और वेबसीरीज के लिए नेटफ्लिक्स का इस्तेमाल करते हैं तो जल्द ही आपको बड़ा झटका लग सकता है। एक रिपोर्ट में इस बात का खुलासा हुआ है कि कंपनी जल्द ही अपने सब्सक्रिप्शन प्लान की कीमतों को बढ़ा सकती है। फिलहाल अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि कितने रुपये की बढ़ोतरी होगी।
न्यूज़ | Oct 04, 2023 04:47 pm IST -
OnePlus 11R 5G Solar Red में मिलेगी 18GB की रैम, 50 ऐप्स ओपन होने पर भी नहीं होगा हैंग
फेस्टिव सीजन से पहले वनप्लस एक बड़ा धमाका करने वाला है। कंपनी जल्द ही भारतीय मार्केट में अपना एक धांसू स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। कंपनी इस वीक OnePlus 11R 5G Solar Red पेश करेगी। खास बात यह है कि इस स्मार्टफोन में यूजर्स को 18GB की तगड़ी रैम मिलने वाली है।
न्यूज़ | Oct 04, 2023 04:01 pm IST -
Advertisement
-
Meta की नई प्लानिंग, Instagram और Facebook के लिए इन यूजर्स को करना होगा भुगतान
अगर आप फेसबुक या फिर इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं तो अब आपको कुछ पैसों का भुगतान करना पड़ सकता है। मेटा इन दोनों ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए एक नई सर्विस को शुरू करेगा जिसमें ऐड फ्री कंटेंट के लिए प्लान लेने पड़ेगा। हालांकि अभी यह सर्विस सिर्फ यूरोपीय यूजर्स के लिए होगी।
न्यूज़ | Oct 04, 2023 03:26 pm IST -
Video: लॉन्च से पहले ही Google Pixel 8 Pro का अनबॉक्सिंग वीडियो हुआ लीक, क्या आपने इसका किलर डिजाइन ?
गूगल आज गूगल पिक्सल की नई सीरीज को पेश करने जा रहा है। अगर आप इसे लेना चाहते हैं तो आज से ही आप इसके लिए प्री ऑर्डर दे सकते हैं। लॉन्च होने से पहले गूगल पिक्सल 8 प्रो का अनबॉक्सिंग वीडियो भी सामने आ गया है। लीक हुए वीडियो से पिक्सल 8 प्रो के डिजाइन का भी खुलासा हो गया है।
न्यूज़ | Oct 04, 2023 01:27 pm IST -
Advertisement
-
WhatsApp में मैसेज सीन होने से पहले ही भेजने वाले ने कर दिया डिलीट, एक सेकंड में ऐसे कर सकते हैं रिकवर
अगर आपको वॉट्सऐप पर कोई मैसेज करके डिलीट कर देता है और आपको यह टेंशन हो जाती है कि उसमें ऐसा क्या रहा होगा जो डिलीट कर दिया गया तो आपको बता दें कि आप आसानी से डिलीट मैसेज को पढ़ सकते हैं। वॉट्सऐप में डिलीट मैसेज को पढ़ने के लिए आपको कोई सेटिंग करने की भी नहीं जरूरत पड़ेगी। बस आप को अपने फोन की सेटिंग बदलनी पड़ेगी।
टिप्स और ट्रिक्स | Oct 04, 2023 09:10 am IST -
वेब सीरीज से लेकर मूवी तक सब कुछ फ्री दे रहा है जियो, इन प्लान्स में मिल रहे है जबरदस्त ऑफर
जियो देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए नए-नए रिचार्ज प्लान्स लाती रहती है। जियो की लिस्ट में कुछ ऐसे रिचार्ज प्लान्स मौजूद हैं जो किफायती तो हैं ही साथ में इसमें यूजर्स को ओटीटी प्लेटफॉर्म का सब्सक्रिप्शन और अनलिमिटेड 5G डेटा ऑफर किया जाता है। कंपनी यूजर्स को फ्री कॉलिंग भी ऑफर करती है।
न्यूज़ | Oct 03, 2023 08:00 pm IST -
ओप्पो ला रहा है Oppo Find N3 Flip स्मार्टफोन, अब सबका निकलेगा दम, जानें कब होगा लॉन्च क्या होगी प्राइस
अगर आप ओप्पो के फैंस हैं तो आपके लिए गुड न्यूज है। अक्टूबर महीने में फेस्टिव सीजन से पहले कंपनी जल्द ही अपने फैंस के लिए एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन लाने वाली है। ओप्पो भारतीय यूजर्स के लिए मिड अक्टूबर में Oppo Find N3 Flip को पेश कर सकती है। इसमें यूजर्स को दमदार प्रोसेसर और शानदार कैमरा फीचर मिलने वाला है।
न्यूज़ | Oct 03, 2023 06:30 pm IST -
Gold Watch को लेकर एप्पल ने दिया बड़ा अपडेट, खराब होने पर नहीं होगी रिपेयर
एप्पल एक प्रीमियम टेक कंपनी है। कंपनी अपने यूजर्स को हमेशा ही बेहतरीन सर्विस देने की कोशिश करती है। अब इस बीच एप्पल ने अपने सर्विस को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। कंपनी अब 2015 में लॉन्च की गई एप्पल गोल्ड वॉच पर रिपेयर सर्विस नहीं देगी। बता दें कि इस वॉच को कंपनी ने 2015 में ही बंद कर दिया था।
न्यूज़ | Oct 03, 2023 03:45 pm IST