1. होम
  2. विषय
  3. Up Election

UP ELECTION

  • कुरुक्षेत्र : उन्नाव में पीएम मोदी  बोले, यूपी पूरी ताकत से कह रहा है जो सुरक्षा लाए, हम उनको लाएंगे

    कुरुक्षेत्र : उन्नाव में पीएम मोदी बोले, यूपी पूरी ताकत से कह रहा है जो सुरक्षा लाए, हम उनको लाएंगे

    प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने विपक्षियों पर निशाना साधा और कहा कि यूपी पूरी ताकत से कह रहा है कि जो सुरक्षा लाए, हम उनको लाएंगे। उनके अभेद्य किले थे, उन किलों को भाजपा ने ध्वस्त कर दिया है।

    कुरुक्षेत्र | Feb 20, 2022, 11:16 PM IST
  • मुक़ाबला : मोदी-योगी के चक्रव्यूह में फंसे अखिलेश?

    मुक़ाबला : मोदी-योगी के चक्रव्यूह में फंसे अखिलेश?

    पीएम मोदी ने हरदोई में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि, यूपी में एक दो नहीं बल्कि आतंकी हमलों के 14 मुकदमों में समाजवादी सरकार ने बहुत सारे आतंकवादियों से मुकदमे वापस लेने का फरमान सुना दिया था। ये लोग विस्फोट कर रहे थे, धमाके कर रहे थे और समाजवादी पार्टी सरकार इन आतंकवादियों पर मुकदमा तक नहीं चलने दे रही थी। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेताओं का रवैया और भी खतरनाक रहा है। ये लोग ओसामा जैसे आतंकवादी को जी कहकर बुलाते हैं। ये लोग बाटला हाउस इनकाउंटर में आतंकवादियों के सफाए पर आंसू बहाते हैं।

    न्यूज़ | Feb 20, 2022, 10:07 PM IST
  • सौरभ सिंह कस्ता सीट पर फिर से खिला पाएंगे भाजपा का 'कमल'?

    सौरभ सिंह कस्ता सीट पर फिर से खिला पाएंगे भाजपा का 'कमल'?

    कस्ता विधानसभा क्षेत्र में कुल करीब तीन लाख मतदाता हैं । जिनमें अनुसूचित जाति के मतदाताओं की बहुलता है । 2017 के विधानसभा चुनाव में सौरभ सिंह ने भाजपा की टिकट पर यहां से चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी ।

    इलेक्‍शन न्‍यूज | Feb 20, 2022, 08:18 PM IST
  • UP Election 2022: लखनऊ पश्चिम में इस बार कौन मारेगा बाजी? पिछले चुनाव में BJP ने दर्ज की थी जीत

    UP Election 2022: लखनऊ पश्चिम में इस बार कौन मारेगा बाजी? पिछले चुनाव में BJP ने दर्ज की थी जीत

    लखनऊ पश्चिम विधानसभा सीट पर बीजेपी ने सी‍ट‍िंग व‍िधायक का टिकट काटते हुए अंजनी कुमार श्रीवास्तव को उम्‍मीदवार घोष‍ित क‍िया है। वहीं समाजवादी पार्टी (सपा) ने अरमान अली को चुनाव मैदान में उतारा है। इसके अलावा बसपा ने कायम रजा खान को ट‍िकट द‍िया है।

    इलेक्‍शन न्‍यूज | Feb 20, 2022, 08:16 PM IST
  • रमाकांत यादव के सपा में लौटने से भाजपा को फूलपुर सीट पर कितना नुकसान होगा?

    रमाकांत यादव के सपा में लौटने से भाजपा को फूलपुर सीट पर कितना नुकसान होगा?

    फूलपुर पवई विधानसभा सीट पर करीब सवा तीन लाख मतदाता हैं । जो हर चुनाव में उम्मीदवार की किस्मत का फैसला करने में सबसे अहम भूमिका निभाते हैं । क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग और दलित मतदाताओं की अच्छी खासी संख्या है ।

    इलेक्‍शन न्‍यूज | Feb 20, 2022, 07:26 PM IST
  • अखिलेश यादव ने चुनाव बाद नौकरियों को लेकर दिया बड़ा बयान, योगी आदित्यनाथ के लिए कही ये बड़ी बात

    अखिलेश यादव ने चुनाव बाद नौकरियों को लेकर दिया बड़ा बयान, योगी आदित्यनाथ के लिए कही ये बड़ी बात

    सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षा मित्र, बीएड, बीपीएड के हमारे साथियों को लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। 69000 भर्ती वालों को आरक्षण के लिए लंबी लड़ाई लड़नी पड़ी। हमारे बाबा सीएम ने नौजवानों के सपने तोड़ दिए। बाबा सीएम 24 घंटे काम करते है इसीलिए इतने लोग बेरोजगार हैं। 

    इलेक्‍शन न्‍यूज | Feb 20, 2022, 06:49 PM IST
  • करहल सीट से हार रहे अखिलेश यादव? उन्नाव में पीएम मोदी बोले- वो हाथ से निकल रही...

    करहल सीट से हार रहे अखिलेश यादव? उन्नाव में पीएम मोदी बोले- वो हाथ से निकल रही...

    उन्नाव में पीएम मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज तीसरे चरण में उत्साह के साथ मतदान कर रही उत्तर प्रदेश की जनता कह रही है- आएगी तो बीजेपी ही, आएंगे तो योगी ही। 

    इलेक्‍शन न्‍यूज | Feb 20, 2022, 06:15 PM IST
  • UP Election 2022: मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने कहा- 'बड़े नेता जेल जाते हैं’

    UP Election 2022: मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने कहा- 'बड़े नेता जेल जाते हैं’

    यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में सातवें चरण के लिए अब्बास अंसारी ने सुभासपा पार्टी से मऊ सदर सीट के प्रत्याशी के तौर पर नामांकन किया। नामांकन के दौरान शपथ पत्र सौंपा जिसमें उन्होंने करोड़ों की संपत्ति का जिक्र तो किया ही, इसके साथ 8 अलग-अलग तरह के हथियारों का भी ज़िक्र किया।

    इलेक्‍शन न्‍यूज | Feb 20, 2022, 05:47 PM IST
  • Ye Public Hai Sab Jaanti Hai: मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने कहा- बड़े नेता जेल जाते हैं

    Ye Public Hai Sab Jaanti Hai: मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी ने कहा- बड़े नेता जेल जाते हैं

    अब्बास अंसारी ने कहा- ‘’BJP जब हारने लगी तो उसने मुझपर मुकदमें करवाए।‘’ मऊ सीट से मुख्तार चुनाव क्यों नहीं लड़ रहे हैं? इस सवाल के जवाब में अब्बास न कहा कि ‘’जो सत्ता में बैठे लोग हैं वो चाहते हैं कि मेरे पिता की हत्या हो जाए। मुझमें और मेरे पिता में कोई फर्क नहीं है।'' 

    इलेक्‍शन न्‍यूज | Feb 20, 2022, 05:46 PM IST
  • UP Election 2022: अखिलेश बोले- सातवें चरण तक भाजपा के बूथों पर ‘भूत’ नाचते नजर आएंगे

    UP Election 2022: अखिलेश बोले- सातवें चरण तक भाजपा के बूथों पर ‘भूत’ नाचते नजर आएंगे

    अखिलेश यादव ने दावा किया कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण में भाजपा का सफाया हो गया और भाजपा वाले ठंडे हो गए हैं। उन्होंने कहा कि जैसे जैसे वोट पड़ता जा रहा है इनके नेता शून्य होते जा रहे हैं और शून्य इसलिए होते जा रहे हैं कि इनकी समझ में नहीं आ रहा कि जनता क्या चाहती है।

    इलेक्‍शन न्‍यूज | Feb 20, 2022, 05:32 PM IST
  • साइकिल या हाथी पर नहीं, कमल के फूल पर सवार होकर आती हैं विकास रूपी लक्ष्मी: राजनाथ

    साइकिल या हाथी पर नहीं, कमल के फूल पर सवार होकर आती हैं विकास रूपी लक्ष्मी: राजनाथ

    राजनाथ सिंह ने दावा किया कि ‘‘अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों ने भी कहा है कि भारत में अच्छी सरकार चलाने वाली पार्टी सिर्फ भाजपा ही है। भाजपा ने जो घोषणा की है उसे पूरा किया है।’’ सिंह ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए उनके चुनाव निशानों का जिक्र किया और कहा "लक्ष्मी जी कभी घर हाथी, साइकिल और हाथ पर सवार होकर नहीं आती हैं।

    इलेक्‍शन न्‍यूज | Feb 20, 2022, 03:54 PM IST
  • UP Election 2022: पीएम मोदी बोले- आतंकवादियों के सफाए पर आंसू बहाते हैं सपा और कांग्रेस

    UP Election 2022: पीएम मोदी बोले- आतंकवादियों के सफाए पर आंसू बहाते हैं सपा और कांग्रेस

    पीएम मोदी ने कहा कि, यूपी में एक दो नहीं बल्कि आतंकी हमलों के 14 मुकदमों में समाजवादी सरकार ने बहुत सारे आतंकवादियों से मुकदमे वापस लेने का फरमान सुना दिया था। ये लोग विस्फोट कर रहे थे, धमाके कर रहे थे और समाजवादी पार्टी सरकार इन आतंकवादियों पर मुकदमा तक नहीं चलने दे रही थी। 

    इलेक्‍शन न्‍यूज | Feb 20, 2022, 03:42 PM IST
  • UP Election 2022 : BJP ने Sarojini Nagar से Swati Singh का टिकट काटकर कौन सा मास्टर स्ट्रोक खेला?  | Public Opinion | EP. 256

    UP Election 2022 : BJP ने Sarojini Nagar से Swati Singh का टिकट काटकर कौन सा मास्टर स्ट्रोक खेला? | Public Opinion | EP. 256

    Sarojini Nagar Assembly Seat Uttar Pradesh के Lucknow District के अंतर्गत आती है. इस सीट पर ग्रामीण मतदाताओं की संख्या अधिक है. वहीं इस विधानसभा क्षेत्र में करीब पांच लाख वोटर हैं. जिनमें दलित मतदाताओं की तादाद सबसे अधिक है. वहीं चुनाव में ठाकुर, ब्राह्मण जाति के मतदाता भी अहम भूमिका निभाते हैं. 2017 में इस सीट पर पहली बार BJP का कमल खिला था. भाजपा की Swati Singh फिलहाल इस सीट से मौजूदा विधायक हैं. स्वाति सिंह बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष Dayashankar Singh की पत्नी हैं. फिलहाल भाजपा ने 2022 विधानसभा चुनाव के लिए स्वाति सिंह को टिकट नहीं दिया है. पार्टी ने उनकी जगह पूर्व IPS Rajeshwar Singh को चुनाव में उतारा है. वहीं सपा ने भाजपा प्रत्याशी के मुकाबले में Abhishek Mishra को टिकट दिया है. इस बार सरोजनी नगर विधानसभा सीट पर 23 फरवरी को वोटिंग होगी. वोटिंग से पहले इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम ने सरोजनी नगर विधानसभा क्षेत्र में जाकर वोटरों का मिजाज जानने की कोशिश की.

    न्यूज़ | Feb 19, 2022, 11:57 PM IST
  • UP Election 2022 : Soraon के पासी मतदाता चुनाव में किसे जिताएंगे? | Public Opinion | EP. 257

    UP Election 2022 : Soraon के पासी मतदाता चुनाव में किसे जिताएंगे? | Public Opinion | EP. 257

    Soraon Assembly Seat संगम नगरी Prayagraj District के अंतर्गत आती है. ये एक सुरक्षित सीट है. सोरांव विधानसभा क्षेत्र में कुल करीब सवा तीन लाख मतदाता हैं. जिनमें सबसे अधिक तादाद पासी मतदाताओं की है. वहीं क्षेत्र में यादव, ब्राह्मण, मौर्य मतादाता भी अच्छी खासी तादाद में हैं. 2017 के Assembly Election में BJP और Apna Dal (S) गठबंधन की ओर से Jamuna Prasad ने चुनाव लड़ा और विजयी हुए थे. उन्होंने चुनाव में BSP की Geeta Pasi 17 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया था. भाजपा और अपना दल (एस) गठबंधन ने 2022 चुनाव के लिए जमुना प्रसाद को एक बार फिर से अपना प्रत्याशी घोषित किया है. इस बार सोरांव विधानसभा सीट पर 27 फरवरी को वोटिंग होगी. वोटिंग से पहले चुनावी पारा अपने चरम पर है. क्षेत्र में चुनावी तापमान को नापने के लिए इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम ने सोरांव विधानसभा क्षेत्र पहुंचकर इलाके की जनता से बात की.

    न्यूज़ | Feb 19, 2022, 11:56 PM IST
  • UP Election 2022: तीसरे चरण की 59 सीटों पर आज मतदान, अखिलेश की किस्मत दांव पर

    UP Election 2022: तीसरे चरण की 59 सीटों पर आज मतदान, अखिलेश की किस्मत दांव पर

    तीसरे चरण में राज्य के 16 जिलों के 59 विधानसभा क्षेत्रों में मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट भी शामिल है, जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल और मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आमने-सामने हैं।

    इलेक्‍शन न्‍यूज | Feb 20, 2022, 06:28 AM IST
  • UP Election 2022 : Bakshi Ka Talab सीट से BJP ने क्यों काटा सीटिंग MLA का टिकट?  | Public Opinion | EP. 258

    UP Election 2022 : Bakshi Ka Talab सीट से BJP ने क्यों काटा सीटिंग MLA का टिकट? | Public Opinion | EP. 258

    Bakshi Ka Talab Assembly Seat Uttar Pradesh के Lucknow District के अंतर्गत आती है. ये विधानसभा क्षेत्र अपनी ऐतिहासिक इमारतों के लिए प्रसिद्ध है. क्षेत्र में पौने चार लाख के करीब मतदाता हैं. जिनमें अन्य पिछड़ा वर्ग के मतदाता अच्छी तादाद में हैं. 2017 के विधानसभा चुनाव में BJP के Avinash Trivedi यहां से जीतकर विधानसभा पहुंचे थे. लेकिन भाजपा ने इस बार मौजूदा विधायक का टिकट काट दिया है. उनकी जगह Yogesh Shukla को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है. वहीं SP ने Gomti Yadav को टिकट देकर चुनावी मैदान में उतारा है. इस बार इस विधानसभा सीट पर 23 फरवरी को वोटिंग होगी. 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे. वोटिंग से पहले बख्शी का तालाब विधानसभा क्षेत्र में चुनावी माहौल का जायजा लेने के लिए इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम ने वहां पहुंचकर क्षेत्र की जनता से बात की.

    न्यूज़ | Feb 19, 2022, 11:27 PM IST
  • UP Election 2022 : Palia Kalan की जनता ने जो कहा वो BJP को टेंशन देने वाला है | Public Opinion | EP. 262

    UP Election 2022 : Palia Kalan की जनता ने जो कहा वो BJP को टेंशन देने वाला है | Public Opinion | EP. 262

    Palia Kalan Assembly Seat Uttar Pradesh के Lakhimpur Kheri District के अंतर्गत आती है. पलिया मुख्यत गन्ना उत्पादन के लिए जाना जाता है. पलिया विधानसभा क्षेत्र में हर-जाति वर्ग के लोग रहते हैं. क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या करीब साढ़े तीन लाख है. 2017 के Assembly election में BJP के Harvinder Kumar Sahni ने भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ा और विजयी हुए थे. साहनी 2017 विधानसभा चुनाव से पहले ही BSP छोड़ भाजपा में शामिल हुए थे. इससे पहले भी साल 2012 के चुनाव में वे इस सीट से विधायक चुने गए थे. पलिया में इस बार 23 फरवरी को वोटिंग होगी. 2022 में भाजपा बचा इस सीट को बचा पाएगी या नहीं. यह तो भविष्य के गर्त में छिपा हुआ है. सियासी दलों ने इस विधानसभा सीट पर जीत के लिए कमर कस ली है. इसी चुनावी माहौल के बीच इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम पलिया विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचा. जहां क्षेत्र की जनता ने आगामी विधानसभा चुनाव और इलाके की समस्याओं को लेकर अपने विचार हमारे साथ साझा किए.

    न्यूज़ | Feb 19, 2022, 09:43 PM IST
  • UP Election 2022 : Gopamau की जनता बोली Yogi तो ठीक लेकिन मौजूदा विधायक... | Public Opinion | EP. 261

    UP Election 2022 : Gopamau की जनता बोली Yogi तो ठीक लेकिन मौजूदा विधायक... | Public Opinion | EP. 261

    Gopamau Assembly Seat Hardoi district के अंर्तगत आरक्षित सीट है. गोपामऊ गोमती नदी के तट पर बसा हुआ है. यहां करीब तीन लाख से अधिक वोटर हैं. जो चुनाव में उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करते हैं. यहां अनुसूचित जाति के मतदाताओं की संख्या सबसे अधिक है. 2017 में Shyam Prakash ने BJP की टिकट पर चुनाव लड़ा और जीत हासिल की थी. उन्होंने चुनाव में SP की Rajeshwari को 31 हजार से अधिक वोटों के अंतर से हराया था. इस बार गोपामऊ विधानसभा सीट पर 23 फरवरी को वोटिंग होगी. पूरा प्रदेश इस समय चुनावी रंग में रंग चुका है. सियासी दल वोटरों को लुभाने में लगे हुए हैं. लेकिन वोटर चुनाव में किस पर अपना भरोसा जताता है. इसका फैसला 10 मार्च को नतीजे घोषित होने पर ही चलेगा. इसी चुनावी माहौल के बीच इंडिया टीवी (India TV)' का खास कार्यक्रम 'ये पब्लिक है सब जानती है (Ye Public Hai Sab Jaanti Hai)' की टीम ने गोपामऊ विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच पहुंचकर यहां को वोटरों का मन टटोलने की कोशिश की.

    न्यूज़ | Feb 19, 2022, 09:41 PM IST
  • UP Election 2022: अखिलेश का CM योगी पर वार, बोले- काका नहीं रहे तो बाबा भी नहीं रहेंगे

    UP Election 2022: अखिलेश का CM योगी पर वार, बोले- काका नहीं रहे तो बाबा भी नहीं रहेंगे

    अखिलेश यादव ने लखीमपुर में पिछले वर्ष तीन अक्टूबर को केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरोध में हुई हिंसा में मारे गए किसानों का जिक्र करते हुए कहा कि आजाद भारत में जलियांवाला बाग जैसी घटना लखीमपुर खीरी में हुई, लेकिन किसान पीछे नहीं हटा और आखिरकार केंद्र सरकार को तीन काले कानून वापस लेने पड़े।

    इलेक्‍शन न्‍यूज | Feb 19, 2022, 08:04 PM IST
  • UP Election 2022: शाहाबाद विधानसभा सीट पर BJP की रजनी तिवारी रचेंगी इतिहास?

    UP Election 2022: शाहाबाद विधानसभा सीट पर BJP की रजनी तिवारी रचेंगी इतिहास?

    UP Election 2022: 2022 यूपी चुनाव कई मायनों में बहुत अलग होने जा रहा है। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले की शाहाबाद विधानसभा सीट सपा-भाजपा में कड़ी टक्कर देखने को मिल रही है। भाजपा प्रत्याशी रजनी तिवारी यहां 2022 के चुनाव में जीत का चौका लगाने की कोशिश में हैं।

    इलेक्‍शन न्‍यूज | Feb 19, 2022, 07:09 PM IST
Advertisement