1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. गुलाब जामुन की सब्जी ने सोशल मीडिया में लोगों को किया हैरान

गुलाब जामुन की सब्जी ने सोशल मीडिया में लोगों को किया हैरान

 Published : Aug 19, 2019 06:47 pm IST,  Updated : Aug 19, 2019 06:47 pm IST

गुलाब जामुन की सब्जी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है।

गुलाब जामुन की सब्जी...- India TV Hindi
गुलाब जामुन की सब्जी ने सोशल मीडिया में लोगों को किया हैरान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया अक्सर ऐसी चीज वायरल हो जाती हैं जो नॉर्मल से जरा हटके है। अब देखिए ना सोशल मीडिया में ‘गुलाब जामुन की सब्जी’ खूब वायरल हो रही है। किसी ने ट्विटर पर गुलाब जामुन की सब्जी की तस्वीर शेयर की और देखते ही देखते ये तस्वीर वायरल हो गई। वायरल फोटो में क्रीम से भरपूर कढ़ी जैसी गाढ़ी सब्जी दिख रही है। उसके साथ लिखा है-गुलाब जामुन की सब्जी।  

फोटो के साथ लिखा है- 'मेरा हर दिन इंसानियत से थोड़ा-थोड़ा भरोसा उठता जा रहा है।' इसके बाद लोग बताने लगे कमेंट में कि दरअसल यह एक राजस्थानी पकवान है। इसमें गुलाब जामुन जैसे गुल्ले जरूर दिख रहे हैं, लेकिन ये चाश्नी वाला नहीं बल्कि ग्रेवी वाले गुल्ले हैं। दूसरे शब्दों में कहे तो ये दही कोफ्ते हैं। एक यूजर ने बताया कि यह बहुत टेस्टी होता है।

Also Read:

अजय देवगन जल्द ही इस फेमस फुटबॉलर की बॉयोपिक में आएंगे नजर, फिल्म के टाइटल का हुआ खुलासा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 19 Aug: जिंदगी की जंग हार जाएगा कायरव? बेटे का हाल सुन नायरा बेहोश

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।