1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. Viral: शाहरुख खान के गाने से यूपी पुलिस ने समझाया, लड़की के ना का मतलब ना ही होता है

Viral: शाहरुख खान के गाने से यूपी पुलिस ने समझाया, लड़की के ना का मतलब ना ही होता है

 Published : Feb 08, 2021 11:09 pm IST,  Updated : Feb 08, 2021 11:10 pm IST

'प्रपोज डे' के मौके पर वूमेन पॉवर लाइन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को एक फिल्मी गाने के माध्यम से क्रिएटिव बनाया गया है। साथ ही महिलाओं के हित में एक जरूरी संदेश भी दिया गया है।

up police - India TV Hindi
यूपी पुलिस ने समझाया ना मतलब ना  Image Source : TWITTER/SCREENSHOT

आज 'प्रपोज डे' है और इस मौके पर वुमेन पावर लाइन 1090 ने सोशल मीडिया पर एक क्रिएटिव वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में शाहरुख खान के एक गाने के माध्यम से यूपी पुलिस ने सभी महिलाओं के हित में एक संदेश दिया है। वीडियो में शाहरुख खान के 'जोश' फिल्म के गाने 'अपुन बोला तू मेरी लैला' का एक सीन लिया गया है। जिसमें शाहरुख खान डांस करते नजर आ रहे हैं। साथ ही ऐश्वर्या भी इस गाने में दिखाई दे रही हैं। वीडियो को एडिट करते हुए बीच में एक थप्पड़ वाला सीन भी डाला गया है। जिसमें लड़की, लड़के को थप्पड़ लगाते नजर आ रही है। इस वीडियो के माध्या से वुमेन पावर लाइन ने ये संदेश देने की कोशिश की है कि जब कभी कोई लड़की किसी लड़के के प्रपोजल को ठुकरा दे तो उसे लड़की की बात मान लेनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है और लड़का अपनी जिद पर अड़ा रहता है तो लड़की को जवाब देना आना चाहिए। 

Viral Video: अपाहिज बनकर भीख मांग रहा था शख्स, खुल गई पोल, देखिए फिर क्या हुआ

वीडियो को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए वूमेन पावर लाइन ने कैप्शन में लिखा है-' हर अनचाहे प्रपोजल का विरोध करें।'

शादी के स्टेज पर दूल्हे की इस हरकत से लोट पोट हो गई दुल्हन, यूजर बोले: 'बस ऐसी ही बीवी चाहिए'

वुमेन पावर लाइन 1090 की ओर से शेयर किए गए इस बत्तीस सेकेंड के वीडियो को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। वीडियो को अबतक 16 हजार से भी ज्यादा देखा जा चुका है। वहीं 200 से ज्यादा री-ट्वीट किया जा चुका है। इसके अलावा 1 हजार से ज्यादा व्यूज भी मिल चुके हैं। यूजर्स इस वीडियो पर अपने रिएक्शन्स भी दे रहे हैं।

   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।