1. Hindi News
  2. वायरल न्‍यूज
  3. छात्रा के रिपोर्ट कार्ड पर टीचर ने किया कांड, अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

छात्रा के रिपोर्ट कार्ड पर टीचर ने किया कांड, अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है

 Published : Mar 31, 2023 12:14 pm IST,  Updated : Mar 31, 2023 12:14 pm IST

हमें वह दिन भी याद है जब हमारे परीक्षा के परिणाम आने वाले थे। हम डरते थे कि कैसा रिजल्ट आएगा?

made a huge mistake in the result- India TV Hindi
रिजल्ट में भारी गलती कर दिया Image Source : TWITTER/@ANANTBHAN

हम में से अधिकांश लोग अपने स्कूल के दिनों को मौज-मस्ती के लिए याद करते हैं। उन दिनों किसी बात की कोई चिंता नहीं होती थी। यह पूरी तरह से कहा जाए तो सच भी नही होगा। हमें वह दिन भी याद है जब हमारे परीक्षा के परिणाम आने वाले थे। हम डरते थे कि कैसा रिजल्ट आएगा? रिजल्ट खराब हुआ तो पापा घर में मारेंगे, ये अलग डर था। आप सोच रहे होंगे कि आज हम बचपन की यादों की बात क्यों कर रहे हैं? आखिर आज हम रिजल्ट की बात क्यों कर रहे हैं? तो चलिए आपको बता ही देते हैं।

रिपोर्ट कार्ड में कर दिया कांड 

सोशल मीडिया पर एक रिजल्ट कार्ड वायरल हो रहा है। इस रिजल्ट को देखने के बाद आप हैरान हो जाएंगे। आप रिपोर्ट कार्ड पर साफ तौर पर देख सकते हैं कि एक छात्रा को सभी विषय में नंबर दिए गए हैं। ये रिपोर्ट कार्ड सातवीं क्लास का है। इस रिपोर्ट कार्ड के नीचे जहां टीचर रिमार्कस में ऐसा लिखा है कि हर कोई देख दंग है। टीचर ने लिखा है, 'She has passed away' यानी  उनका निधन हो गया है। शिक्षक को सिर्फ passed लिखना था लेकिन गलती वो ये लिख दिए हैं। अब समझ सकते हैं कि जब रिजल्ट कार्ड लड़की के पास गया होगा तो उसका रिएक्शन क्या होगा। 

यूजर्स ने लिए खूब मजे 
इस रिपोर्ट कार्ड को एक ट्विटर यूजर ने शेयर किया है। पोस्ट पर लोगों के रिएक्शन भी सामने आ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि बंगाल शिक्षक घोटाले में एक फर्जी भर्ती दिखता है। एक यूजर ने लिखा कि एक शिक्षक के लिए बहुत ही शर्मनाक है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि इस शिक्षक को सर्वोच्च उपाधि से सम्मानित किया जाना चाहिए जो इसे सबके सामने दिया जाना चाहिए, अफसोस ऐसे लोग ही भारत के भविष्य को बनाएंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। वायरल न्‍यूज से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।