1. Hindi News
  2. पश्चिम बंगाल
  3. पश्चिम बंगाल सरकार ने 15 जून तक बढ़ाया Lockdown, 1 जून से टीवी व सिनेमा प्रोडक्‍शन शुरू करने की दी मंजूरी

पश्चिम बंगाल सरकार ने 15 जून तक बढ़ाया Lockdown, 1 जून से टीवी व सिनेमा प्रोडक्‍शन शुरू करने की दी मंजूरी

 Edited By: India TV News Desk
 Published : May 30, 2020 08:43 pm IST,  Updated : May 30, 2020 09:19 pm IST

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के बाहर के क्षेत्रों में होटल, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल को 8 जून से संचालित करने की अनुमति होगी।

West Bengal extend lockdown up to 15th June- India TV Hindi
West Bengal extend lockdown up to 15th June Image Source : GOOGLE

कोलकाता। पश्चिम बंगाल सरकार ने अगले 2 सप्ताह के लिए यानी 15 जून तक शर्तों के साथ कुछ और छूट देते हुए लॉकडाउन का विस्तार करने का निर्णय लिया है। मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा है कि राज्‍य में 15 जून तक लॉकडाउन रहेगा। इस लॉकडाउन के दौरान कंटेनमेंट जोन में सख्‍ती रहेगी बाकी स्‍थानों पर पहले से और अधिक छूट दी जाएगी।

मुख्‍यमंत्री ने कहा कि प्रभावित क्षेत्रों के बाहर के क्षेत्रों में होटल, रेस्तरां और शॉपिंग मॉल को 8 जून से संचालित करने की अनुमति होगी। पश्चिम बंगाल सरकार ने एक जून से टीवी और सिनेमा प्रोडक्‍शन दोबारा शुरू करने की भी अनुमति देने का फैसला किया है।

सरकार ने कहा कि प्रभावित इलाकों- कंटेनमेंट जोन- में लॉकडाउन आगे भी लागू रखा जाएगा, जो कोविड-19 संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए आवश्‍यक है। वहीं सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों को दोबारा चालू करने के लिए अन्‍य इलाकों में गतिविधियों को शुरू किया जाएगा।

पश्चिम बंगाल सरकार ने टीवी और सिनेमा प्रोडक्‍शन के लिए इनडोर और आउटडोर गतिविधियों को एक जून से दोबारा शुरू करने की अनुमति प्रदान की है। वेब-पोर्टल और ओटीटी प्‍लेटफॉर्म को भी इसकी मंजूरी दी गई है। आदेश में कहा गया है कि एक यूनिट में 35 से अधिक व्‍यक्ति नहीं होंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। पश्चिम बंगाल से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।