1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. पाक: पुलिस वैन में हुए बम धमाके में पुलिसकर्मी सहित 19 लोग घायल

पाक: पुलिस वैन में हुए बम धमाके में पुलिसकर्मी सहित 19 लोग घायल

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jan 04, 2017 02:06 pm IST,  Updated : Jan 04, 2017 02:06 pm IST

पेशावर: पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर-पख्तुनख्वा प्रांत में सड़क किनारे एक पुलिस वैन में आज हुये एक बम विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 19 लोग घायल हो गये। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक,

atleast 19 people injured in bomb blast in pakistan- India TV Hindi
atleast 19 people injured in bomb blast in pakistan

पेशावर: पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम खैबर-पख्तुनख्वा प्रांत में सड़क किनारे एक पुलिस वैन में आज हुये एक बम विस्फोट में पांच पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 19 लोग घायल हो गये। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, वैन को उस समय निशाना बनाया गया जब वह अफगानिस्तान की सीमा से लगे पाकिस्तान के अशांत कबाइली क्षेत्र के एक प्रवेश द्वार डेरा इस्माइल खान में नियमित गश्त पर थी। पुलिस ने बताया कि 19 घायलों में दो महिलाएं और एक बच्चा भी शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों के हवाले से एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि सर्कुलर रोड पर स्थित जनरल बस स्टैंड पर बम रखा गया था। इस बम का वजन पांच से सात किलोग्राम था। सभी घायलों को एक नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है और इलाके की घेराबंदी के बाद साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं।

आतंकवादियों के पास धन पहुंचने को रोकने के लिए ठोस प्रयासों के बाद कबाइली इलाकों में होने वाली श्रृंखलाबद्ध आतंकी घटनाओं में हाल के वर्षों में कमी आयी है। हालांकि आतंकवादी समूह अभी भी विशेषकर उत्तर-पश्चिम में बीच-बीच में आतंकी हमलों को अंजाम देते रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश