1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान पर बरसे सऊदी के शाह, बताया सबसे बड़ा खतरा

ईरान पर बरसे सऊदी के शाह, बताया सबसे बड़ा खतरा

 Written By: Bhasha
 Published : Nov 12, 2020 01:00 pm IST,  Updated : Nov 12, 2020 01:00 pm IST

विदेश नीति पर सलमान ने जोर देकर कहा कि ईरान चिंता का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान आतंकवाद का समर्थन कर रहा है और क्षेत्र में जातीय भावनाएं बढ़ाने की कोशिश कर रहा है।

king salman of saudi arabia attacks iran । ईरान पर बरसे सऊदी के शाह, बताया सबसे बड़ा खतरा- India TV Hindi
ईरान पर बरसे सऊदी के शाह, बताया सबसे बड़ा खतरा Image Source : TWITTER/KINGSALMAN

दुबई. सऊदी अरब के शाह सलमान ने बृहस्पतिवार को दिए अपने वार्षिक भाषण में प्रतिद्वंद्वी ईरान की आलोचना की और कोरोना वायरस को नियंत्रित करने और तेल की आपूर्ति को स्थिर करने के लिए उठाए गए अपने देश के कदमों की प्रशंसा की। सऊदी अरब के वलीअहद मोहम्मद बिन सलमान की उपस्थिति में शूरा परिषद में वीडियो कांफ्रेंस के जरिए दिए गए भाषण में 82 वर्षीय शाह सलमान ने देश की नीतिगत प्राथमिकताओं और उपलब्धियों को रेखांकित किया।

विदेश नीति पर सलमान ने जोर देकर कहा कि ईरान चिंता का सबसे बड़ा कारण बना हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि ईरान आतंकवाद का समर्थन कर रहा है और क्षेत्र में जातीय भावनाएं बढ़ाने की कोशिश कर रहा है। 

शाह ने राष्ट्रपति पद के लिए निर्वाचित जो बाइडन के नेतृत्व वाले नए अमेरिकी प्रशासन के साथ संबंध के बारे में अपने भाषण में इसका जिक्र नहीं किया। सऊदी नेतृत्व ने प्रतिद्वंद्वी ईरान पर अधिकतम दबाव की राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की नीति का पुरजोर तरीके से समर्थन किया था। सऊदी शाह ने कहा, "यह सुनिश्चित करने के लिए कि ईरान जनसंहार के हथियार को हासिल नहीं कर सके, कड़े उपाय करने की जरूरत है। ’’ उन्होंने जोर देकर कहा कि क्षेत्र को लेकर बनाई गई ईरानी शासन की योजना खतरा पैदा कर रही है।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश