1. Hindi News
  2. विदेश
  3. एशिया
  4. ईरान में लापता हुए भारत के 3 नागरिक, भारतीय दूतावास ने तेहरान में उठाया मामला

ईरान में लापता हुए भारत के 3 नागरिक, भारतीय दूतावास ने तेहरान में उठाया मामला

 Edited By: Dharmendra Kumar Mishra
 Published : May 28, 2025 05:40 pm IST,  Updated : May 28, 2025 06:27 pm IST

भारतीय दूतावास और ईरानी अधिकारियों के बीच संवाद जारी है और उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द ही कोई ठोस सुराग मिल सकेगा। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह मामला आपराधिक संदर्भ में है, कोई दुर्घटना है या कुछ और कारण है।

ईरान स्थित भारतीय दूतावास। - India TV Hindi
ईरान स्थित भारतीय दूतावास। Image Source : ANI

तेहरान: ईरान में एक ही परिवार के 3 भारतीय सदस्यों के लापता होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसके बाद ईरान स्थित भारतीय दूतावास ने बुधवार को इस मामले को ईरानी अधिकारियों के समक्ष उठाया। भारतीय दूतावास ने बताया कि उसने ईरान में लापता हुए तीन भारतीय नागरिकों का मामला वहां के अधिकारियों के समक्ष उठाया है। लापता हुए तीनों व्यक्ति एक ही परिवार से संबंधित हैं और ईरान यात्रा के दौरान उनका अचानक संपर्क टूट गया। तबसे उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। 

दूतावास ने माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “तीनों भारतीय नागरिकों के परिवार के सदस्यों ने दूतावास को सूचित किया है कि उनके रिश्तेदार ईरान की यात्रा के बाद से लापता हैं।” इसके बाद इस मु्द्दे को ईरानी अधिकारियों के समक्ष गंभीरता से उठाया गया है। हालांकि, भारतीय मिशन ने यह स्पष्ट नहीं किया कि तीनों नागरिक कब और कहां लापता हुए।

दूतावास ने की तत्काल कार्रवाई की मांग

भारतीय दूतावास ने आश्वस्त किया है कि ईरानी अधिकारियों से तत्काल कार्रवाई की मांग की गई है। ताकि लापता भारतीयों का जल्द से जल्द पता लगाया जा सके और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके। दूतावास ने कहा, “हमने ईरानी अधिकारियों के समक्ष यह मामला उठाया है और उनसे अनुरोध किया है कि लापता भारतीय नागरिकों की शीघ्र खोज की जाए।” पोस्ट में आगे बताया गया कि दूतावास नियमित रूप से पीड़ितों के परिजनों को स्थिति की जानकारी दे रहा है और सभी संभावित कदम उठाए जा रहे हैं। (पीटीआई)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Asia से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश