1. Hindi News
  2. विदेश
  3. यूरोप
  4. King Charles: किंग चार्ल्स... शाही परिवार के काले इतिहास से जुड़ा है यह नाम, जानिए उस दौर की कहानी, जब ब्रिटेन से राजशाही खत्म को गई थी

King Charles: किंग चार्ल्स... शाही परिवार के काले इतिहास से जुड़ा है यह नाम, जानिए उस दौर की कहानी, जब ब्रिटेन से राजशाही खत्म को गई थी

 Published : Sep 11, 2022 01:28 pm IST,  Updated : Sep 11, 2022 01:28 pm IST

King Charles: किंग चार्ल्स 70 साल के बाद ब्रिटेन की गद्दी पर बैठ गए हैं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में पिछले गुरुवार को निधन हो गया। किंग चार्ल्स III का औपचारिक राज्याभिषेक शनिवार को संपन्न हुआ।

King Charles- India TV Hindi
King Charles Image Source : AP

Highlights

  • ब्रिटेन के नए सम्राट का नाम किंग चार्ल्स III रखा गया है
  • चार्ल्स प्रथम की तुलना में काफी कम शक्तियां थीं
  • क्रॉमवेल के 11 साल के शासनकाल के दौरान अपनी युवावस्था विदेश में बिताई थी

King Charles: किंग चार्ल्स 70 साल के बाद ब्रिटेन की गद्दी पर बैठ गए हैं। महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का 96 वर्ष की आयु में पिछले गुरुवार को निधन हो गया। किंग चार्ल्स III का औपचारिक राज्याभिषेक शनिवार को संपन्न हुआ। क्या आपको पता है कि नए राजा 'किंग चार्ल्स III के संबंधित काला इतिहास भी है। शाही परिवार का कोई भी सदस्य इतिहास के उन पन्नों को फिर से खोलना नहीं चाहता है। आपको बता दें कि उस दौर की कहानी है जब ब्रिटेन से धीरे-धीरे राजतंत्र खत्म होने के कगार पर था। उसी समय एक घटना घटी थी जो नए राजा प्रिंस चार्ल्स से जुड़ी है। आखिर ऐसा क्या था जो शाही परिवार उस दौर को फिर से पढ़ने या जानने से घबराता है। 

इनके शासनकाल में क्रांति हुई 

ब्रिटेन के नए सम्राट का नाम किंग चार्ल्स III रखा गया है लेकिन यह अनिवार्य नहीं था। चार्ल्स फिलिप आर्थर जॉर्ज सिंहासन पर चढ़ने के बाद एक और शाही नाम भी चुन सकते थे। कुछ पर्यवेक्षकों को उम्मीद थी कि चार्ल्स नाम के दो पिछले ब्रिटिश सम्राटों से जुड़े ऐतिहासिक बोझ के कारण नया सम्राट एक अलग नाम पसंद कर सकता है। किंग चार्ल्स प्रथम एकमात्र ब्रिटिश राजा हैं जिनके शासनकाल में एक क्रांति हुई और ब्रिटेन राजशाही अस्थायी रूप से समाप्त हो गई। वह 1625 में सिंहासन को संभाला था। उसके शासन में सिंहासन और संसद के बीच एक शक्ति संघर्ष देखा गया जिसने राजा की शक्तियों को सीमित कर दिया।

राजा को राजद्रोह में दोषी पाया गया 
आपको बता दें कि वर्ष 1642 में जब राजा ने हाउस ऑफ कॉमन्स में सांसदों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो पूरे ब्रिटेन में गृहयुद्ध शुरू हो गया। ओलिवर क्रॉमवेल की संसदीय सेना की जीत के साथ गृहयुद्ध समाप्त हो गया। उस समय चार्ल्स को उच्च राजद्रोह का दोषी ठहराया गया था और 1649 में लंदन में बैंक्वेटिंग हाउस के बाहर सड़क पर उनका सिर काट दिया गया था। किंग चार्ल्स द्वितीय चार्ल्स प्रथम के पुत्र थे जिन्होंने क्रॉमवेल के 11 साल के शासनकाल के दौरान अपनी युवावस्था विदेश में बिताई थी।
 

फिर से शासन लौट गई 
सन् 1660 में जब राजशाही बहाल हुई तो वह गद्दी पर बैठा। हालाँकि उसके पास चार्ल्स प्रथम की तुलना में काफी कम शक्तियाँ थीं। संसद की सहमति के बिना कानून बनाने की शक्ति सम्राट से छीन ली गई थी। चार्ल्स द्वितीय के 25 साल के शासनकाल ने सार्वजनिक मनोरंजन में वापसी को चिह्नित किया क्योंकि थिएटर बंद थे और क्रॉमवेल के कठोर शासन के तहत क्रिसमस समारोह पर प्रतिबंध लगा दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Europe से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश