1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. चूहों पर अध्ययन, नाक के जरिए टीका देने से कोरोना संक्रमण रोकने में मिली कामयाबी

चूहों पर अध्ययन, नाक के जरिए टीका देने से कोरोना संक्रमण रोकने में मिली कामयाबी

 Reported By: Bhasha
 Published : Aug 22, 2020 03:01 pm IST,  Updated : Aug 22, 2020 03:01 pm IST

वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के खिलाफ एक टीका विकसित किया है जिसकी एक खुराक नाक के जरिए दी जा सकती है और यह चूहे में कोरोना वायरस संक्रमण रोकने में काफी असरदार साबित हुआ है।

चूहों पर अध्ययन, नाक के...- India TV Hindi
चूहों पर अध्ययन, नाक के जरिए टीका देने से कोरोना संक्रमण रोकने में मिली कामयाबी Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

वॉशिंगटन: वैज्ञानिकों ने कोविड-19 के खिलाफ एक टीका विकसित किया है जिसकी एक खुराक नाक के जरिए दी जा सकती है और यह चूहे में कोरोना वायरस संक्रमण रोकने में काफी असरदार साबित हुआ है। जर्नल ‘सेल’ में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि कोविड-19 के कई टीकों पर परीक्षण चल रहा है। दूसरे टीकों के बरखिलाफ इस टीका को संक्रमण की शुरुआती जगह नाक में डाला जाता है और प्रतिरोधक क्षमता को भी बेहतर करने में मदद मिली।

अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक नाक के जरिए टीका की खुराक प्रदान करने से समूचे शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर करने में मदद मिलती है लेकिन यह नाक और श्वसन तंत्र में खासा असरदार साबित हुआ है और रास्ता रोककर संक्रमण को समूचे शरीर में फैलने से रोकता है। इस अध्ययन टीम में अमेरिका के वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसीन के अनुसंधानकर्ता भी थे। कुछ और जानवरों तथा इंसानों पर इस टीका का परीक्षण करने की योजना है कि क्या यह कोविड-19 संक्रमण को रोकने में कारगर और सुरक्षित है।

अमेरिका के वाशिंगटन यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसीन के अनुसंधानकर्ता माइकल एस डायमंड ने कहा, ‘‘नाक के ऊपरी हिस्से के सेल में मजबूत रोग प्रतिरोधक तंत्र देखकर हमें काफी खुशी हुई। वायरस के संक्रमण को इसने रोकने का काम किया।’’ डायमंड ने कहा, ‘‘चूहे में संक्रमण को रोकने में यह कारगर रहा। कुछ चूहे में हमें मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के प्रमाण भी मिले और संक्रमण के निशान भी नहीं मिले। ’’ नाक के जरिए दिए जाने वाले टीका को विकसित करने के लिए अनुयंधानकर्ताओं ने वायरस के स्पाइक प्रोटीन का इस्तेमाल किया।

वैज्ञानिकों ने कहा है कि नाक के जरिए टीका की खुराक देने से नाक और श्वसन तंत्र में संक्रमण के मार्ग को अवरूद्ध किया जा सकता है और समूचे शरीर में इसे फैलने से रोका जा सकता है। हालांकि, अध्ययनकर्ताओं ने आगाह किया कि अभी सिर्फ चूहा पर टीका के परीक्षण का अध्ययन किया गया है। आगामी दिनों में इसके परीक्षण का व्यापक अध्ययन हो सकेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश