1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. जेल में रहने के 25 साल बाद पाया गया बेगुनाह, मुआवजे में मिले 66 करोड़ रुपए

जेल में रहने के 25 साल बाद पाया गया बेगुनाह, मुआवजे में मिले 66 करोड़ रुपए

 Edited By: India TV News Desk
 Published : Jun 07, 2018 07:11 pm IST,  Updated : Jun 07, 2018 07:11 pm IST

अमेरिका की जेल में 25 साल बिताने के बाद एक व्यक्ति बेगुनाह पाया गया और इस वजह से बतौर मुआवजा उसे एक करोड़ डॉलर दिए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलाडेल्फिया शहर में बुधवार को मामले को निपटाने में हुए करार ने एक रिकॉर्ड कायम किया।

jail- India TV Hindi
jail

वाशिंगटन: अमेरिका की जेल में 25 साल बिताने के बाद एक व्यक्ति बेगुनाह पाया गया और इस वजह से बतौर मुआवजा उसे एक करोड़ डॉलर दिए गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, फिलाडेल्फिया शहर में बुधवार को मामले को निपटाने में हुए करार ने एक रिकॉर्ड कायम किया। एंथनी राइट को 1991 के बलात्कार और हत्या मामले में बिना पेरोल के उम्र कैद की सजा सुनाई गई थी। (पाकिस्तानी सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, एक सैनिक की मौत 2 अन्य घायल )

डीएनए जांच के बाद में साबित हुआ कि राइट बेकसूर है। आपराधिक जांच में डीएनए साक्ष्य को बढ़ावा देने वाला एक समूह इनोसेंस प्रोजेक्ट ने एक बयान में कहा कि राइट पुलिस की खराब जांच प्रक्रिया के पीड़ित हैं।

पुलिस ने कथित रूप से राइट को पुलिस द्वारा तैयार लिखित अपराध-स्वीकरण पर हस्ताक्षर नहीं करने पर पीटने की धमकी दी थी। इनोसेंस प्रोजेक्ट ने कहा कि राइट देश में 344वें ऐसे व्यक्ति हैं जो डीएनए जांच में निर्दोष पाए गए।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश