PM Modi US Visit Live: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अमेरिका की यात्रा पर हैं। पहले दिन जहां उन्होंने यूएन में विश्व योगा दिवस कार्यक्रम में हिस्सा लिया और अलग अलग क्षेत्र की हस्तियों से मुलाकात की। वहीं दौरे के दूसरे दिन पीएम मोदी वॉशिंगटन डीसी में हैं। यहां अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और मिसेस जिल बाइडन ने उनकी अगवानी की। आज राजकीय डिनर के साथ ही पीएम मोदी का विभिन्न क्षेत्र की हस्तियों से मुलाकात का कार्यक्रम है। पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा की पल पल की अपडेट जानने के लिए बने रहिए इंडिया टीवी डिजिटल के साथ।