1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अमेरिका
  4. भूकंप के जोरदार झटकों से दहला अमेरिका का कैलिफोर्निया, 6.4 मापी गई तीव्रता, 2 लोगों की मौत और 11 घायल

भूकंप के जोरदार झटकों से दहला अमेरिका का कैलिफोर्निया, 6.4 मापी गई तीव्रता, 2 लोगों की मौत और 11 घायल

 Written By: Shilpa @Shilpaa30thakur
 Published : Dec 21, 2022 08:25 am IST,  Updated : Dec 21, 2022 08:33 am IST

Earthquake in US: अमेरिका में 6.4 की तीव्रता का भूकंप आने से कई लोगों की मौत हो गई है। जबकि इसमें 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

अमेरिका के कैलिफोर्निया में भूकंप- India TV Hindi
अमेरिका के कैलिफोर्निया में भूकंप Image Source : FILE PHOTO

अमेरिका के उत्तरी कैलिफोर्निया के इयूरेका इलाके में भूकंप आने से दो लोगों की मौत हो गई है। जबकि 11 लोग घायल बताए जा रहे हैं। इस बात की जानकारी यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने दी है। इस भूकंप के कारण सड़कों और घरों को नुकसान पहुंचा है। भूकंप इतना जोरदार था कि लोग नींद से जाग गए। अब हजारों लोग बिना बिजली के रहने को भी मजबूर हैं। 

सैन फ्रांसिस्को के उत्तर-पश्चिम में लगभग 343 किलोमीटर दूर स्थित फर्नडेल के पास देर रात दो बजकर 34 मिनट पर 6.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप से किसी के हताहत होने की फिलहाल कोई सूचना नहीं है। इस भूकंप का केंद्र तट के पास 10 मील की गहराई में था। इसके बाद भूकंप बाद के कई झटके महसूस किए गए। 

देश में बिजली आपूर्ति व्यवस्था पर नजर रखने वाली ‘पावरआउटेज डॉट कॉम’ ने बताया कि भूकंप के बाद 55,000 से अधिक उपभोक्ताओं ने बिजली आपूर्ति बाधित होने की शिकायत की। कई जगह गैस रिसाव की भी शिकायतें मिली हैं। हम्बोल्ट काउंटी शेरिफ कार्यालय ने ट्वीट किया कि सुनामी की आशंका नहीं है। उल्लेखनीय है कि शनिवार तड़के तीन बजकर 39 मिनट पर सैन फ्रांसिस्को बे एरिया में 3.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। US से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश