1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अलीपुर अग्निकांड: भीषण आग लगने से तीनों इमारतें ढहीं, CM आतिशी बोलीं- घटना चिंताजनक है

अलीपुर अग्निकांड: भीषण आग लगने से तीनों इमारतें ढहीं, CM आतिशी बोलीं- घटना चिंताजनक है

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Nov 03, 2024 06:59 am IST,  Updated : Nov 03, 2024 07:10 am IST

दिल्ली के अलीपुर इलाके में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी कर रही हैं।

अलीपुर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग - India TV Hindi
अलीपुर की फैक्ट्री में लगी भीषण आग Image Source : ANI

बाहरी दिल्ली के अलीपुर इलाके में शनिवार शाम एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग बुझाने के लिए अग्निशमन सेवा विभाग के 35 दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। दिल्ली अग्निशमन सेवा (DFS) के अधिकारी ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है और आग बुझाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि अलीपुर के फिरनी इलाके में स्थित फैक्ट्री में आग लगने की सूचना शाम करीब 4:00 बजे मिली। 

दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी एक पोस्ट में कहा कि यह घटना चिंताजनक है और वह व्यक्तिगत रूप से मामले की निगरानी कर रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह संबंधित जिलाधिकारी के संपर्क में हैं और हर संभव मदद मुहैया कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है। अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि गोदाम का इस्तेमाल कागज और रसायनों के भंडारण के लिए किया जाता था, लेकिन पुख्ता जानकारी फिलहाल उपलब्ध नहीं है।

आग बुझाने में जुटे रहे 200 फायरकर्मी

अलीपुर अग्निकांड पर मुख्य अग्निशमन अधिकारी वीरेंद्र सिंह ने कहा, "स्थिति काबू में है। हमें शनिवार शाम करीब 4:00 बजे फोन आया। अभी 35 फायर टेंडर काम पर हैं। अधिकारियों समेत करीब 200 फायरकर्मी इसमें शामिल हैं। अग्निशमन अभियान में तीन इमारतें शामिल थीं और वे तीनों ढह गईं। हम 500 मीटर दूर से पानी ला रहे हैं, क्योंकि वाहन गलियों में प्रवेश नहीं कर सकते। क्षेत्रफल 8000 वर्ग गज से अधिक है। गोदाम में कोई अग्निशमन प्रणाली नहीं थी।"

नोएडा के आलोक विहार अपार्टमेंट में लगी आग

इससे पहले नोएडा के सेक्टर- 50 में आलोक विहार अपार्टमेंट के एक फ्लैट में शनिवार को अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भयावह रूप धारण कर लिया। अपार्टमेंट के छठे फ्लोर पर आग तब लगी जब फ्लैट के लोग ताला लगाकर कहीं गए थे। आग की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दो गाड़ियों की मदद से फायर विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया। आग के कारण फ्लैट में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। 

ये भी पढ़ें-

यूपी: नोएडा के एक अपार्टमेंट के फ्लैट में लगी भीषण आग, मची चीख पुकार-देखें वीडियो

पति की मौत के बाद गर्भवती पत्नी से साफ कराया स्ट्रेचर, मेडिकल ऑफिसर से लेकर आया तक सब नपे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।