Saturday, March 14, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं, CBI को मिली मुकदमा चलाने की मंजूरी

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की मुश्किलें बढ़ीं, CBI को मिली मुकदमा चलाने की मंजूरी

Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd Published : Jan 13, 2025 03:01 pm IST, Updated : Jan 13, 2025 03:11 pm IST

आय से अधिक संपत्ति मामले में आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सीबीआई को उनके खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी मिल गई है।

Satyendar Jain- India TV Hindi
Image Source : PTI/FILE सत्येन्द्र जैन

नई दिल्ली: दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन की मुश्किलें बढ़ गई हैं। आय से अधिक संपत्ति मामले में सत्येन्द्र जैन के खिलाफ मुकदमा चलाने की मंजूरी सीबीआई को मिल गई है। एजेंसी ने 4 जनवरी को इस मामले में एक पूरक आरोप पत्र भी दायर किया है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने मामले को विचार के लिए सूचीबद्ध किया है।

शकूर बस्ती से AAP प्रत्याशी हैं सत्येन्द्र जैन

दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों के लिए 5 फरवरी 2025 को मतदान होना है। सभी 70 सीटों के लिए वोटों की गिनती 8 फरवरी 2025 को जाएगी। दिल्ली की इन 70 सीटों में से जिस एक सीट पर सभी की नजर है, वह है शकूर बस्ती सीट। इस विधानसभा सीट पर आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक सत्येंद्र जैन को अपना प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी ने करनैल सिंह को और कांग्रेस पार्टी ने सतीश लूथरा को टिकट दिया है।  

शकूर बस्ती सीट पर साल 2013 से ही आम आदमी पार्टी का कब्जा है और यहां पर लगातार तीन बार सत्येंद्र जैन चुनाव जीत चुके हैं। इस बार भी आम आदमी पार्टी ने शकूर बस्ती सीट से सत्येंद्र जैन को ही टिकट दिया है। ऐसे में इस सीट पर सत्येंद्र जैन प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं। हालांकि सत्येंद्र जैन का मुकाबला भाजपा के करनैल सिंह से है। ऐसे में ये कहा जा सकता है कि इस सीट पर कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। वहीं कांग्रेस पार्टी के सतीश लूथरा भी आम आदमी पार्टी के लिए समस्या पैदा कर सकते हैं।

अक्टूबर में मिली थी जमानत

दिल्ली की एक अदालत ने अक्टूबर 2024 में ही सत्येंद्र जैन को जमानत दी थी। उन्हें मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मई 2022 में गिरफ्तार किया था। हालांकि ईडी ने अदालत में उनकी जमानत का विरोध किया था और कहा था कि अगर उन्हें जमानत दी गई तो वो गवाहों को प्रभावित कर सकते हैं।

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।

Advertisement
Advertisement
Advertisement