1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली पुलिस की तत्परता ने बचाई शख्स की जान, फांसी के फंदे से उतारकर दी सीपीआर

दिल्ली पुलिस की तत्परता ने बचाई शख्स की जान, फांसी के फंदे से उतारकर दी सीपीआर

 Reported By: Abhay Parashar @abhayparashar
 Published : Mar 06, 2021 11:49 pm IST,  Updated : Mar 06, 2021 11:51 pm IST

दिल्ली पुलिस अपने काम को लेकर कितनी तत्पर रहती है, इसका उदाहरण आए दिन देखने को मिल जाता है। अब दिल्ली पुलिस के पीसीआर स्टाफ ने अपनी इसी तत्परता से एक शख्स की जान बचाई।

दिल्ली पुलिस की तत्परता ने बचाई शख्स की जान, फांसी के फंदे से उतारकर दी सीपीआर- India TV Hindi
दिल्ली पुलिस की तत्परता ने बचाई शख्स की जान, फांसी के फंदे से उतारकर दी सीपीआर

नई दिल्ली: दिल्ली पुलिस अपने काम को लेकर कितनी तत्पर रहती है, इसका उदाहरण आए दिन देखने को मिल जाता है। अब दिल्ली पुलिस के पीसीआर स्टाफ ने अपनी इसी तत्परता से एक शख्स की जान बचाई। उन्हें एक पीसीआर कॉल मिली थी, जिसमें एक शख्स के आत्महत्या करने की कोशिश को लेकर जानकारी दी गई थी।

एक महिला ने कॉल करके पीसीआर को बताया था कि द्वारका में उसका पति अपने गांव में है और खुदकुशी करने वाला है, ऐसी जानकारी मिली है। इस वक्त पीसीआर में एएसआई समर और एसआई जसवंत तैनात थे। उन्हें यह कॉल मिली थी, जिसके बाद उन्हें इसपर तुरंत रेस्पॉन्ड किया और मौके पर पहुंचकर शख्स की जान बचा ली।

डीसीपी पीसीआर ईशा पांडे ने जानकारी दी कि पीसीआर स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए द्वारका के एक गांव में वह मकान ढूंढा, जहां महिला का पति किराए पर रहता है। दरवाजा खटखटाने पर उसने दरवाजा नहीं खोला, जिसके बाद पीसीआर स्टाफ ने दरवाजा तोड़ा तो देखा उस शख्स ने फांसी लगा ली ही थी। पुलिसकर्मियों ने उसे उतारकर सीपीआर दी और उसकी जान बचाई।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।