1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. अब सुनीता केजरीवाल के रिश्तेदारों के यहां ED की रेड, फेमा के मामले में हुई कार्रवाई

अब सुनीता केजरीवाल के रिश्तेदारों के यहां ED की रेड, फेमा के मामले में हुई कार्रवाई

 Reported By: Bhasker Mishra Edited By: Subhash Kumar
 Published : Mar 28, 2024 11:57 am IST,  Updated : Mar 28, 2024 12:11 pm IST

एसपी गुप्ता के घर पर 26 मार्च को सुबह 8 बजे से 27 मार्च शाम 6 बजे तक प्रवर्तन निदेशालय ने रेड की है। एसपी गुप्ता का घर दिल्ली के सुंदर नगर इलाके में है।

सुनीता केजरीवाल।- India TV Hindi
सुनीता केजरीवाल। Image Source : PTI

चुनावी सीजन में भी प्रवर्तन निदेशालय यानी ED देश के विभिन्न हिस्सों में एक के बाद कार्रवाई कर रही है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था कि अब एजेंसी ने उनकी पत्नी सुनीता के रिश्तेदारों के घर पर भी रेड की है। जानकारी के मुताबिक, सुनीता केजरीवाल के रिश्तेदार एसपी गुप्ता के घर पर 26 मार्च को सुबह 8 बजे से 27 मार्च  शाम 6 बजे तक प्रवर्तन निदेशालय ने रेड की है। 

फेमा के मामले में हुई कार्रवाई

अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी ने अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल के रिश्तेदार एसपी गुप्ता के घर पर रेड की है। एसपी गुप्ता का घर दिल्ली के सुंदर नगर इलाके में है। अब तक मिले अपडेट के मुताबिक, ईडी ने फेमा के एक पुराने मामले में एसपी गुप्ता के घर पर रेड को अंजाम दिया है।

केजरीवाल से मिली थीं सुनीता

सुनीता, अरविंद केजरीवाल से मिलने ईडी के ऑफिस भी गई थीं। उन्होंने कहा था कि केजरीवाल को डायबिटीज है और उनका शुगर लेवल ठीक नहीं चल रहा है। उन्होंने दावा किया था कि सुनीता केजरीवाल ने दावा किया है कि अरविंद दिल्ली शराब घोटाले के पैसों का खुलासा 28 मार्च को कोर्ट में करेंगे। ये जानकारी खुद अरविंद केजरीवाल ने अपनी पत्नी को दी है। 

केजरीवाल को CM पद से हटाने की याचिका

दिल्ली हाई कोर्ट में जनहित याचिका दायर की गई है जिसमें केजरीवाल को सीएम पद से हटाने की मांग की गई है। याचिका में कहा गया है कि सीएम ने गिरफ्तार होने के कारण एक तरह से मुख्यमंत्री के रूप में अपना पद खो दिया है, चूंकि वह हिरासत में भी हैं, इसलिए उन्होंने एक लोक सेवक होने के कर्तव्यों और जिम्मेदारियों को निभाने से खुद को अक्षम साबित कर लिया है, अब उन्हें इस मुख्यमंत्री पद पर नहीं बने रहना चाहिए। 

ये भी पढ़ें- दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस, भाजपा पर लगाया AAP को तोड़ने का आरोप


आज चली जाएगी अरविंद केजरीवाल की कुर्सी? CM पद से हटाने की याचिका पर दिल्ली HC में सुनवाई

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।