1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल? गोवा दौरे पर जाने की खबर

आज भी ED के सामने पेश नहीं होंगे केजरीवाल? गोवा दौरे पर जाने की खबर

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jan 18, 2024 07:22 am IST,  Updated : Jan 18, 2024 08:23 am IST

आगामी लोकसभा चुनाव के वास्ते पार्टी की तैयारियों की जायजा लेने के लिए केजरीवाल का तीन दिन के दौरे पर गोवा जाने का कार्यक्रम है। इसलिए उनके ईडी के सामने पेश होने की संभावना कम ही है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल।- India TV Hindi
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल। Image Source : PTI

दिल्ली शराब घोटोला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बार-बार ईडी द्वारा भेजे गए समन की अनदेखी कर रहे हैं। पूछताछ के लिए ईडी द्वारा भेजे गए तीन समन को अरविंद केजरीवाल ने गैरकानूनी बताते हुए एजेंसी के पास जाने से इनकार कर दिया था। इसके बाद ईडी ने केजरीवाल को चौथा समन भेजा और आज यानी गुरुवार 18 जनवरी को एजेंसी के समक्ष पेश होने के लिए कहा है। हालांकि, माना जा रहा है कि केजरीवाल इस बार भी ईडी के सामने पेश नहीं होंगे। 

गोवा जाएंगे केजरीवाल?

दिल्ली सीएम केजरीवाल के गुरुवार को ईडी के सामने पेश होने की संभावना कम है। आगामी लोकसभा चुनाव के वास्ते पार्टी की तैयारियों की जायजा लेने के लिए उनका तीन दिन के दौरे पर गोवा जाने का कार्यक्रम है।  इससे पहले चुनावी तैयारियों का आंकलन करने के लिए 11 जनवरी गोवा के दो दिवसीय दौरे पर जाने वाले थे। हालांकि, उन्होंने अपने इस दौरे को अचानक से रद्द कर दिया था। पार्टी ने कहा था कि केजरीवाल ने गणतंत्र दिवस की तैयारियों के कारण गोवा का दौरा स्थगित कर दिया था।

समन पर क्या बोले केजरीवाल?

ईडी की ओर से भेजे गए समन पर केजरीवाल ने कहा है कि कानून के अनुसार जो भी करने की जरूरत होगी, हम वह करेंगे। केजरीवाल ने ईडी की मंशा पर सवाल उठाया है। इससे पहले दिन में, दिल्ली के कैबिनेट मंत्री सौरभ भारद्वाज ने इस विषय पर ऐसा ही विचार रखा था। भारद्वाज ने स्पष्ट हैं कि कानून के अनुसार एवं वकीलों की सलाह के हिसाब से वह काम करेंगे।

गिरफ्तारी की आशंका

ईडी ने केजरीवाल को पूछताछ के लिए तीन बार समन जारी किया है लेकिन वह अब तक ईडी के सामने पेश नहीं हुए हैं। अब कयास लगाए जा रहे हैं ईडी वारंट जारी कर के केजरीवाल को हिरासत में भी ले सकती है। AAP भी केजरीवाल की गिरफ्तारी की आशंका जता चुकी है। हालांकि, आम आदमी पार्टी के नेताओं का कहना है कि केजरीवाल अगर जेल भी जाते हैं तो वहीं से सरकार चलाएंगे। 

ये भी पढ़ें- राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा तीसरा दिन: 550 वर्षों का इंतजार खत्म, आज गर्भगृह में विराजमान होंगे रामलला

ये भी पढ़ें- IMD Weather Forecast Today: दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, यूपी और बिहार में कैसा रहेगा मौसम

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।