1. Hindi News
  2. एजुकेशन
  3. कोटा: कमरे में पंखे से लटकता मिला छात्र का शव, शुरुआती साल में ही आत्महत्या का चौथा मामला

कोटा: कमरे में पंखे से लटकता मिला छात्र का शव, शुरुआती साल में ही आत्महत्या का चौथा मामला

 Written By: Shailendra Tiwari
 Published : Feb 13, 2024 01:09 pm IST,  Updated : Feb 13, 2024 02:11 pm IST

कोटा से एक और आत्महत्या की खबर सामने आ रही है। यहां एक छात्र ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। छात्र जेईई की तैयारी कर रहा था। ये इस साल का चौथा सुसाइड केस है।

शुरुआती साल में ही आत्महत्या का चौथा मामला- India TV Hindi
शुरुआती साल में ही आत्महत्या का चौथा मामला (Representative Image) Image Source : SOCIAL MEDIA

राजस्थान के कोटा से एक और हृदयविदारक घटना सामने आ रही है। यहां एक और स्टूडेंट ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। ये साल 2024 का यह चौथा मामला है। जानकारी के अनुसार, मृतक 12वीं कक्षा के साथ JEE की तैयारी कर रहा था। सुबह जब घरवालों ने छात्र को कॉल किया तो उसने फोन रिसीव नहीं किया, बार-बार कॉल न उठाने पर घरवालों ने परेशान होकर हॉस्टल वॉर्डन को कॉल किया।

नहीं उठाया परिजनों का फोन 

छात्र के घरवालों का कॉल आने पर हॉस्टल वॉर्डन कमरे में छात्र को देखने पहुंची तो वह भी सन्न रह गईं। वार्डन ने देखा कि छात्र कमरे में लगे पंखे से लटका हुआ था। इसके बाद वॉर्डन ने तुरंत स्थानीय पुलिस और घरवालों को इसकी सूचना दी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उन्होंने छात्र के शव को पंखे से नीचे उतारा और आगे की कार्रवाई में जुट गई

सुसाइड सेंटर में तब्दील हो रहा कोटा 

कोटा इंजीनियरिंग और मेडिकल कोचिंग का हब है। जिले में हर साल लाखों स्टूडेंट अपने सपने पूरे करने आते हैं। ऐसे में कई छात्र को सपना पूरा हो जाता हैं पर कई युवाओं को हताशा के साथ घर लौटना पड़ता है। इस साल के पहले महीने में ही 3 छात्रों ने आत्महत्या कर लिया है। आज भी एक और जेईई के छात्र ने सुसाइड का रास्ता अपना लिया।

ये भी पढ़ें:

यूपी बोर्ड के बाद मदरसों पर योगी सरकार हुई सख्त, परीक्षा की मॉनिटरिंग के लिए लगाए सीसीटीवी

यूपी के इस जिले में अचानक बच्चों की पढ़ाई की गई ऑनलाइन, जानें क्यों प्रशासन ने लिया ये बड़ा फैसला

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। एजुकेशन से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।