1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. राजस्थान पंचायत चुनाव : दूसरे चरण का मतदान, मैदान में 43 हजार से ज्यादा उम्मीदवार, शाम को होगी मतगणना

राजस्थान पंचायत चुनाव : दूसरे चरण का मतदान, मैदान में 43 हजार से ज्यादा उम्मीदवार, शाम को होगी मतगणना

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 22, 2020 01:22 pm IST,  Updated : Jan 22, 2020 01:22 pm IST

सरपंच पदों के लिए मतगणना बुधवार शाम को ही होगी। वहीं उप सरपंच के लिए चुनाव 23 जनवरी को करवाया जाएगा।

Rajasthan Panchayat Election - India TV Hindi
Rajasthan Panchayat Election  Image Source :

जयपुर। राजस्थान राज्य में पंचायत चुनाव के दूसरे चरण के लिए मतदान बुधवार सुबह आठ बजे शुरू हुआ। राज्य निर्वाचन विभाग के एक प्रवक्ता ने बताया कि मतदान के पहले दो घंटे में, सुबह दस बजे तक 11.50 प्रतिशत मतदान हुआ। 

दूसरे चरण में 74 पंचायत समितियों की 2312 ग्राम पंचायतों के 15127 वार्ड में मतदान हो रहा है। चुनाव में सरपंच के लिए 15334 तो पंच के लिए 43376 उम्मीदवार मैदान में हैं। इन 74 पंचायत समिति क्षेत्रों में कुल 77 लाख 56416 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। 

सरपंच पदों के लिए मतगणना बुधवार शाम को ही होगी। वहीं उप सरपंच के लिए चुनाव 23 जनवरी को करवाया जाएगा। गौरतलब है कि द्वितीय चरण के 25 जिलों में 21 सरपंच और 7466 पंच निर्विरोध चुन लिए गए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024