1. Hindi News
  2. लोकसभा चुनाव 2024
  3. इलेक्‍शन न्‍यूज
  4. UP Election 2022: होली के बाद फिर दिल्ली आ सकते हैं योगी आदित्यनाथ, मंत्रिमंडल को लेकर होगा अंतिम फैसला

UP Election 2022: होली के बाद फिर दिल्ली आ सकते हैं योगी आदित्यनाथ, मंत्रिमंडल को लेकर होगा अंतिम फैसला

 Reported By: Devendra Parashar
 Published : Mar 14, 2022 05:06 pm IST,  Updated : Mar 14, 2022 05:10 pm IST

चुनाव के नतीजे आने के बाद योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली का रुख किया था और कई बड़े नेताओं से मुलाकात भी की थी। अभी यूपी को लेकर बैठकों का दौर जारी है। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि योगी होली के बाद फिर दिल्ली आ सकते हैं।

Yogi Adityanath- India TV Hindi
Yogi Adityanath Image Source : PTI

उत्तर प्रदेश में चुनाव के नतीजे आने के साथ योगी आदित्यनाथ का मुख्यमंत्री बनने का रास्ता साफ हो गया है। चुनाव के नतीजे आने के बाद योगी आदित्यनाथ ने दिल्ली का रुख किया था और कई बड़े नेताओं से मुलाकात भी की थी। अभी यूपी को लेकर बैठकों का दौर जारी है। योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। अब सियासी गलियारों में चर्चा है कि योगी होली के बाद फिर दिल्ली आ सकते हैं। 

दिल्ली में चल रही है योगी की मीटिंग-

दिल्ली आने के बाद वह एक बार फिर आलाकमान के साथ बैठक करेंगे। हाई-लेवल मीटिंग में उत्तर प्रदेश में सरकार के गठन को लेकर चर्चा होगी और इस पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। लखनऊ विजय के बाद दिल्ली में आलाकमान के साथ मंथन का दौर चल रहा है। अगले 5 साल तक सरकार चलाने का रोडमैप बनाने के लिए बड़े-बडे़ नेताओं के साथ योगी आदित्यनाथ की दिल्ली में मीटिंग चल रही है। दिल्ली प्रवास के दूसरे दिन भी योगी आदित्यनाथ कई बड़े नेताओं और मंत्रियों से मुलाकात करने वाले हैं।

इंडिया टीवी को सूत्रों ने बताया कि पार्टी नेतृत्व में करीब डेढ़ दर्जन मंत्री बदलने की संभावना है। अपर्णा यादव, पंकज सिंह, शलभ मणि त्रिपाठी, असीम अरुण, राजेश्वर सिंह और दयाशंकर सिंह नए मंत्रिमंडल में मंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे हैं। मुलायम सिंह यादव की बहू अपर्णा यादव विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं। उन्होंने चुनाव नहीं लड़ा। वह विधान परिषद के आगामी चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों में से एक होंगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। News से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लोकसभा चुनाव 2024