1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मलयालम डायरेक्टर लेनिन राजेंद्रन का 67 साल की उम्र में निधन

मलयालम डायरेक्टर लेनिन राजेंद्रन का 67 साल की उम्र में निधन

 Published : Jan 14, 2019 10:33 pm IST,  Updated : Jan 14, 2019 10:33 pm IST

मलयालम डायरेक्टर- स्क्रीन राइटर लेनिन राजेंद्रन का सोमवार को चैन्नई में निधन हो गया। वह 67 साल के थे।

Malayalam director Lenin Rajendran passes away at the age of 67- India TV Hindi
Malayalam director Lenin Rajendran passes away at the age of 67 Image Source : TWITTER

मलयालम डायरेक्टर- स्क्रीन राइटर लेनिन राजेंद्रन का सोमवार को चैन्नई में निधन हो गया। वह 67 साल के थे। चैन्नई के अपोलो अस्पताल में उनका लीवर से जुड़ी बीमारी का इलाज चल रहा था।

लेनिन ने 1982 में फिल्म वेनल से बतौर डायरेक्टर अपना डेब्यू किया था। उन्होंने स्वाति थीरूनल, देवाथीन्ते विक्रिथिकल, कुलम, रात्रि मजहा, मक्रामंजू जैसी फिल्में बनाई हैं। बतौर डायरेक्टर उनकी अंतिम फिल्म 2016 में आई इदवापथी थी।

ऑस्कर विनर साउंड डिजाइनर रेसुल पुकुट्टी ने ट्विटर पर यह खबर शेयर करते हुए लिखा- कुछ प्रेरक फिल्में बनाने वाले मलयालम डायरेक्टर लेनिन राजेंद्रन अब नहीं रहे। बहुत बड़ी क्षति है ये।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन