1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. मदर टेरेसा के जन्मदिन के खास मौके पर पुरानी तस्वीर आई सामने, सुल्तान अहमद और सुनील दत्त के साथ आईं नजर

मदर टेरेसा के जन्मदिन के खास मौके पर पुरानी तस्वीर आई सामने, सुल्तान अहमद और सुनील दत्त के साथ आईं नजर

 Published : Aug 26, 2020 11:12 pm IST,  Updated : Aug 26, 2020 11:12 pm IST

मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को हुआ था। वह उन लोगों में से एक थीं जिन्होंने अपना पूरा जीवन लोगों की सेवा में समर्पित कर दिया।

sultan ahmed sunil dutt and mother teresa- India TV Hindi
सुल्तान अहमद, सुनील दत्त और मदर टेरेसा Image Source : PR

दुनिया में बहुत कम लोग होते हैं जो बिना स्वार्थ के अपनी जिंदगी दूसरों की सेवा में लगा देते हैं। उन्हीं में से एक मदर टेरेस हैं। मदर टेरेसा का जन्म 26 अगस्त 1910 को हुआ था। मदर टेरेसा अपने काम के साथ अपने विचारों के लिए भी जानी जाती थीं। मदर टेरेसा की एक पुरानी तस्वीर सामने आई हैं जिसमें वह सुनील दत्त और डायरेक्टर सुल्तान अहमद के साथ नजर आ रही हैं।

मदर टेरेसा, सुनील दत्त और सुल्तान अहमद की यह तस्वीर एक चैरिटी इवेंट की है जो कोलकाता में हुआ था। वहीं यह फोटो क्लिक की गई थी।

मदर टेरेस की बर्थ एनिवर्सरी पर हम आपको उनके कुछ अनमोल वचन बताते हैं:

मुस्कुराहट से ही शांति की शुरूआत होती है।

भगवान कभी ये नहीं चाहते हैं कि हम सफल हों, वो बस इतना चाहते हैं कि हम निरंतर प्रयास करते रहें।

हम भविष्य से डरते हैं क्योंकि हम आज को बर्बाद कर रहे हैं।

कल तो चला गया, आने वाला कल अभी आया नहीं, हमारे पास सिर्फ आज है। आइए शुरुआत करें।

मैं सफलता के लिए नहीं बल्कि विश्वास के लिए प्रार्थना करती हूं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन