1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'मासूम' के दौरान शबाना आजमी इस बच्चे से क्यों रहती थी दूर? 42 साल बाद हुआ खुलासा

'मासूम' के दौरान शबाना आजमी इस बच्चे से क्यों रहती थी दूर? 42 साल बाद हुआ खुलासा

 Published : Dec 27, 2025 07:21 pm IST,  Updated : Dec 27, 2025 07:21 pm IST

जुगल हंसराज ने हैरान करने वाला खुलासा करते हुए, कहा कि शबाना आजमी उनसे 'मासूम' की शूटिंग के दौरान दूरी बनाकर रखती थीं। हालांकि, दूसरे दो बाल कलाकारों उर्मिला मातोंडकर और आराधना के साथ फ्रेंडली थीं।

jugal hansraj- India TV Hindi
जुगल हंसराज और शबाना आजमी Image Source : SCREEN GRAB FROM SHEMAROO

जुगल हंसराज और शबाना आजमी ने 1983 की फिल्म 'मासूम' में साथ काम किया था, जिसमें उन्होंने उनकी सौतेली मां का किरदार निभाया था। इस फिल्म में उर्मिला मातोंडकर और आराधना भी थीं, जिन्होंने बतौर बाल कलाकार काम किया। वहीं, नसीरुद्दीन शाह भी इसमें नजर आए थे। इसका हर किरदार आज भी लोगों के दिलों में बसा हुआ है, लेकिन फिल्म में राहुल का रोल निभाने वाले जुगल हंसराज ने अपनी एक अलग जगह बना ली। आज वह फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता है, जिन्होंने शबाना आजमी और अपनी बॉन्ड के बारे में पहली बार खुलकर बात की।

शबाना आजमी शूट पर जुगल हंसराज से रहती थी दूर

अब पिंकविला से बात करते हुए, जुगल हंसराज ने बताया कि फिल्म की शूटिंग के दौरान वह उनसे दूरी बनाए रखती थीं और उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई। 'मासूम' की शूटिंग के दौरान शबाना आजमी के उनसे दूरी बनाए रखने पर जुगल हंसराज ने कहा, 'शबाना दूसरे दो चाइल्ड एक्टर्स उर्मिला मातोंडकर और आराधना के साथ बहुत फ्रेंडली थीं।' उन्होंने आगे कहा, 'वो दोनों बच्चियों के साथ बहुत फ्रेंडली थीं क्योंकि वो फिल्म में उनकी असली मां थीं, लेकिन मुझसे थोड़ी दूरी रखती थीं शबाना जी।'

शबाना आजमी ने जुगल हंसराज से क्यों रखी थी दूरी?

जुगल हंसराज ने इस बारे में खुलासा किया कि उन्हें बाद में समझ आया कि शबाना ने ऐसा अपने रोल को ज्यादा अच्छे तरीके से दिखाने के लिए किया था। एक्टर ने कहा, 'बाद में पता चला कि यह उनके प्रोसेस का हिस्सा था और वह नहीं चाहती थी कि हम करीब आएं क्योंकि वह कोल्डनेस स्क्रीन पर दिखनी चाहिए। सबको पता चला कि मुझ में और मां में एक बेचैनी है तो उन्होंने वह बहुत ही खूबसूरती से पेश किया था।'

42 साल पहले आई थी मासूम बच्चे की भावुक कहानी

'मासूम' एक इमोशनल फैमिली ड्रामा फिल्म है, जिसमें शबाना आजमी ने इंदु मल्होत्रा और जुगल हंसराज ने राहुल मल्होत्रा का रोल निभाया था। इस फिल्म से शेखर कपूर ने डायरेक्शन में डेब्यू किया था। यह 1980 के एरिक सेगल के नॉवेल मैन, वुमन एंड चाइल्ड का अडैप्टेशन है। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, सईद जाफरी, तनुजा और सुप्रिया पाठक जैसे कलाकार भी हैं। इसमें उर्मिला, आराधना और जुगल ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया था।

ये भी पढे़ं-

इंजिनियर बना टीवी स्टार, अब 4000 करोड़ की फिल्म में आएगा नजर, पत्नी बनी एक्टर की ताकत

ब्लैक ड्रेस में छाईं आलिया भट्ट, रणबीर कपूर समेत इन सितारों का रहा जलवा, क्रिसमस बैश से गायब दिखीं करीना

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन