1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. हॉलीवुड
  4. डर्शोविट्ज़ ने सीरीज ‘फिल्थी रिच’ में उनके किारदार को लेकर 'नेटफ्लिक्स' पर किया मुकदमा

डर्शोविट्ज़ ने सीरीज ‘फिल्थी रिच’ में उनके किारदार को लेकर 'नेटफ्लिक्स' पर किया मुकदमा

 Written By: PTI
 Published : May 27, 2021 11:56 am IST,  Updated : May 27, 2021 11:56 am IST

इसमें दावा किया गया है कि नेटफ्लिक्स ने सीरीज में जानबूझकर डर्शोविट्ज़ को गलत तरह से प्रदर्शित किया है।

alan dershowitz netflix case filthy rich web series latest news - India TV Hindi
डर्शोविट्ज़ ने सीरीज ‘फिल्थी रिच’ में उनके किारदार को लेकर 'नेटफ्लिक्स' पर किया मुकदमा  Image Source : INSTAGRAM/ALAN.DERSHOWITZ

अटॉर्नी एवं हार्वर्ड में कानून के प्रोफेसर एलन डर्शोविट्ज़ ने सीरीज ‘फिल्थी रिच’ में उनके किरदार को लेकर नेटफ्लिक्स पर आठ करोड़ डॉलर का मुकदमा किया है। नेटफ्लिक्स की यह सीरीज यौन अपराधी जेफ़री इप्स्टीन पर आधारित है। मुकदमा बुधवार को मियामी संघीय अदालत में दर्ज कराया गया। 

इसमें दावा किया गया है कि नेटफ्लिक्स ने सीरीज में जानबूझकर डर्शोविट्ज़ को गलत तरह से प्रदर्शित किया है। डर्शोविट्ज पहले इप्स्टीन के वकील रहे चुके हैं। मुकदम में दलील दी गई कि सीरिज में डर्शोविट्ज़ के, इप्स्टीन की एक पीड़ित के साथ यौन संबंध बनाने का गलत दावा कर नेटफ्लिक्स ने उन्हें बदनाम किया है। 

अब अधिकतर वकालत से दूर रहने वाले डर्शोविट्ज ने कहा कि वर्जीनिया ज्यूफ्रे का यह दावा, कि उनके बीच यौन संबंध बने थे, गलत है और नेटफ्लिक्स को यह पता है। ज्यूफ्रे ने इप्स्टीन के खिलाफ भी काफी मुखर रूप से आरोप लगाए थे। 

यौन तस्करी और उससे संबंधित मामलों के आरोपी इप्स्टीन की अगस्त 2019 में न्यूयॉर्क की जेल में मौत हो गई थी। उसकी मौत को आत्महत्या करार दिया गया था।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Hollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन