क्या आप भी HIV और AIDS को एक समझते हैं, यहां जान लें बड़ा अंतर
क्या आप भी HIV और AIDS को एक समझते हैं, यहां जान लें बड़ा अंतर
HIV AIDS Difference: एचआईवी और एड्स को अक्सर लोग एक समझ लेते हैं। जबकि ऐसा जरूरी नहीं है कि हर HIV संक्रमित व्यक्ति को एड्स हो। आपको एचआईवी और एड्स में अंतर जानना बहुत जरूरी है।
Published : Dec 01, 2025 11:55 am IST, Updated : Dec 01, 2025 12:07 pm IST
1/5Image Source : Freepik
एचआईवी का मतलब होता है ह्यूमन इम्यूनोडेफिशिएंसी वायरस है। HIV आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली की कोशिकाओं को संक्रमित और नष्ट कर देता है, जिससे दूसरी बीमारियों से लड़ना मुश्किल हो जाता है। जब एचआईवी आपके इम्यून सिस्टम को बुरी तरह से कमजोर कर देता है, तो यह एक्वायर्ड इम्यूनोडेफिशिएंसी सिंड्रोम यानि एड्स का कारण बन सकता है।
2/5Image Source : Freepik
एड्स एचआईवी संक्रमण का अंतिम और सबसे आखिरी स्टेज है। एड्स से पीड़ित व्यक्ति में कुछ व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बहुत कम होती है और उनका इम्यून सिस्टम बुरी तरह से प्रभावित होता है। कमजोर इम्यूनिटी के कारण दूसरी बीमारियां तेजी से पनपती हैं। जो संकेत देती हैं कि वे एड्स में बदल गई हैं।
3/5Image Source : Freepik
अगर आपने एचआईवी को ट्रीट नहीं किया तो एचआईवी संक्रमण लगभग 10 सालों में एड्स में बदल जाता है। एचआईवी और एड्स में अंतर यह है कि एचआईवी एक वायरस है जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करता है। एड्स एक ऐसी स्थिति है जो एचआईवी संक्रमण से तब होती है जब आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली गंभीर रूप से कमजोर हो जाती है।
4/5Image Source : Freepik
यदि आप एचआईवी से संक्रमित नहीं हैं तो आपको एड्स नहीं हो सकता। एचआईवी वायरस के प्रभाव को कम करने वाले ट्रीटमेंट की वजह से एचआईवी से संक्रमित हर व्यक्ति एड्स को एड्स नहीं होता है। लेकिन बिना ट्रीटमेंट के एचआईवी के मरीज धीरे-धीरे एड्स की ओर बढ़ने लगते हैं।
5/5Image Source : Freepik
एचआईवी वायरस से कोई भी संक्रमित हो सकता है। बिना कंडोम के यौन संबंध बनाना, नशीली दवाओं के इंजेक्शन लेना, इंफेक्टेड सुइयों का इस्तेमाल करना, संक्रमित खून लेना एचआईवी फैलने के सबसे आम तरीके हैं। एक से ज्यादा व्यक्ति से संबंध बनाने से एचआईवी संक्रमित होने का खतरा बढ़ जाता है।