Google Gemini AI के 6 यूनिक फीचर्स, आपके कई काम बनाएंगे आसान
Google Gemini AI के 6 यूनिक फीचर्स, आपके कई काम बनाएंगे आसान
AI के आने से यूजर्स के डेली लाइफ के कई काम आसान बन गए हैं। Google Gemini ने हाल ही में ऐसे 6 यूनिक फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप घंटों का काम मिनटों में कर सकते हैं।
Published : Apr 28, 2025 06:34 pm IST, Updated : Apr 28, 2025 06:56 pm IST
1/7Image Source : India TV
AI के आने से यूजर्स के डेली लाइफ के कई काम आसान बन गए हैं। Google Gemini ने हाल ही में ऐसे 6 यूनिक फीचर्स लॉन्च किए हैं, जिनका इस्तेमाल करके आप घंटों का काम मिनटों में कर सकते हैं। हालांकि, ये सभी फीचर्स Gemini के एडवांस यूजर्स के लिए है, जिसके लिए सब्सक्रिप्शन चार्ज देना होता है।
2/7Image Source : India TV
Veo 2 : गूगल जेमिनी एआई का यह नया टूल टेक्स्ट से वीडियो जेनरेट करने में सक्षम है। इस टूल का इस्तेमाल करके आप अपने इमेजिनेशन वाले वीडियो को जेनरेट कर सकते हैं। इसमें 8 सेकेंड के HD वीडियो सिर्फ कुछ कमांड्स के जरिए जेनरेट किया जा सकता है।
3/7Image Source : India TV
Canvas: जेमिनी एआई का यह फीचर एक इंटरैक्टिव वर्कस्पेस के तौर पर काम करता है, जहां आप टेक्स्ट या कोड को रियल टाइम में क्रिएट और एडिट कर सकते हैं। यह टूल कोडिंग करने में माहिर है।
4/7Image Source : India TV
Gemini Live: इस टूल के जरिए एंड्रॉइड यूजर्स अपने फोन के कैमरा का इस्तेमाल करके AI से बात किया जा सकता है। गूगल ने अपने I/O में इस फीचर का डेमो दिखाया था। यह गूगल के डीप माइंड प्रोजेक्ट का हिस्सा है,जो फोन के कैमरे या स्क्रीन शेयरिंग को इंटरैक्टिव बनाता है।
5/7Image Source : India TV
Deep Research: गूगल जेमिनी एआई का यह फीचर रिसर्च करने वाले स्टूडेंट्स के लिए काफी उपयोगी है। यह टूल इंटरनेट पर मौजूद किसी टॉपिक पर आपको पूरी रिसर्च करके देता है। साथ ही, इस टूल के जरिए उस रिसर्च को समराइज भी किया जा सकता है, जिसे आप अपने प्रजेंटेशन आदि में यूज कर सकते हैं।
6/7Image Source : India TV
Audio Overview: गूगल जेमिनी एआई का यह फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए है, जो पढ़ने से ज्यादा सुनना पसंद करते हैं। इस टूल के जरिए बड़े-से बड़े रिसर्च या डॉक्यूमेंट को ऑडियो में कन्वर्ट किया जा सकता है। आप इस टूल की मदद से पॉडकास्ट स्टाइल में ऑडियो क्रिएट कर सकेंगे।
7/7Image Source : India TV
Notebook LLM: गूगल का यह नया टूल PC यूजर्स के लिए है, जो आपके स्टडी मटीरियल्स को अपलोड करने पर उसकी समरी, सोर्स आदि की जानकारी उपलब्ध कराता है। यह टूल भी खास तौर पर रिसर्च करने के लिए लाया गया है।