1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. दूध, दही और इन फलों को एक साथ खाने से बचें, सेहत को फायदे की जगह पहुंच सकता है नुकसान

दूध, दही और इन फलों को एक साथ खाने से बचें, सेहत को फायदे की जगह पहुंच सकता है नुकसान

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Sep 27, 2021 10:11 pm IST,  Updated : Sep 27, 2021 10:17 pm IST

क्या आप जानते हैं कई बार कुछ फूड कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। जानिए किन चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए। साथ ही जानिए कि उनका सेवन करने से सेहत पर क्या बुरा असर पड़ता है।

Fruits and Curd - India TV Hindi
Fruits and Curd  Image Source : INSTAGRAM/MRS____CHEF,RASHMINDERKR

कई बार घर पर हम लोग किसी ना किसी के साथ कुछ चीजों को खा लेते हैं। जैसे कि दूध पीने के बाद दही खाना, कुछ फलों को एक साथ खाना। हो सकता है इन चीजों को एक साथ खाना आपको स्वाद में बेहतरीन लगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कई बार कुछ फूड कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकते हैं। जानिए किन चीजों को एक साथ नहीं खाना चाहिए। साथ ही जानिए कि उनका सेवन करने से सेहत पर क्या बुरा असर पड़ता है।

रोजाना गुड़ और भुना चना खाने से सेहत को होंगे कई फायदे, नहीं खाते तो आज से ही डाइट में करें शामिल

milk
Image Source : INSTAGRAM/MARIEVONTEAMilk 

दूध के साथ ना खाएं ये 

कई लोगों को जब भूख लगती है और घर पर कुछ नहीं होता है वो दूध के साथ कुछ भी खा लेते हैं। ऐसा करना आपकी सेहत पर बुरा असर डाल सकता है। दूध के साथ अंडा, मीट नहीं खाना चाहिए। इसके साथ ही पनीर के बाद दूध नहीं पीना चाहिए। दूध के साथ इन चीजों को खाने से आपको डाइजेशन संबंधी दिक्कत हो सकती है।

दही के साथ इन चीजों को खाने से बचें
दही के साथ कुछ भी खाना सबसे आम है। लेकिन आपको इस बात की जानकारी होना जरूरी है कि दही के साथ कुछ चीजों का कॉम्बिनेशन आपकी सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जैसे कि दही के साथ खट्टे फल और  मछली नहीं खाना चाहिए। फलों की बात करें तो दही और फलों में अलग-अलग एंजाइम होते हैं। इस कारण वे पच नहीं पाते। इसी वजह से इनका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।

Fruits
Image Source : INSTAGRAM/POWERFULFRUITS_NAOMINAKAGAWAFruits

इन फलों का ना करें एक साथ सेवन
जिन फलों में विटामिन सी और कैल्शियम है उन्हें एक साथ खाने से बचना चाहिए। जैसे कि संतरा और केला। ये शुगर में रुकावट पैदा कर सकते हैं।

डायबिटीज पेशेंट डाइट में शामिल करें खीरा, अपने आप काबू में रहेगा ब्लड शुगर लेवल

इन चीजों को भी एक साथ खाने से बचें

  • तिल के साथ पालक
  • मछली के साथ काली मिर्च
  • ठंडे पानी के साथ घी, तेल, अमरूद, खीरा और जामुन
  • चावल और सिरके का कॉम्बिनेशन

 

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।   

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।