1. Hindi News
  2. हेल्थ
  3. चाय के साथ न खाएं ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

चाय के साथ न खाएं ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता है बड़ा नुकसान

 Written By: India TV Health Desk
 Published : Jan 20, 2022 02:52 pm IST,  Updated : Jan 20, 2022 02:52 pm IST

कुछ ऐसी चीजों को चाय के साथ पेयर करते हैं, जो सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकती हैं।

चाय के साथ भूलकर भी न...- India TV Hindi
चाय के साथ भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें Image Source : FREEPIK

इस देश में चाय के शौकीन ज्यादातर लोग होते हैं। लोग अक्सर सुबह चाय पीना पसंद करते हैं और चाय की चुस्कियों के साथ कुछ खाना भी, लेकिन क्या आप ये जानते हैं कि चाय के साथ कुछ चीजों का सेवन सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। जी हां आपने सही सुना, कई लोग कुछ ऐसी चीजों को चाय के साथ पेयर करते हैं, जो सेहत के लिए काफी खतरनाक हो सकती हैं। तो चलिए बिना देर किए आपको हम ऐसी चीजों के बारे में बताते हैं जिन्हें चाय के साथ नहीं खाना चाहिए-

बेसन से बनी चीजें-

हम अक्सर देखते हैं कि लोगों को चाय के साथ पकौड़े खाना बेहद पसंद होता है, लेकिन क्या आपको पता है ये सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है।  हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि चाय के साथ बेसन की चीजों को खाने से शरीर में पोषक तत्वों की कमी हो जाती है और ये पाचन संबंधी समस्याएं भी पैदा कर सकता है।

उबला अंडा-
अंडे को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है, लेकिन चाय के साथ भूलकर भी उबले अंडे का सेवन नहीं करना चाहिए। चाय के साथ अंडे का सेवन खतरनाक हो सकता है।

हल्दी वाली चीजें-
चाय के साथ हल्दी वाली चीजों का सेवन कभी न करें। ये दोनों चीजें एक साथ रिएक्ट कर जाती हैं, जिसकी वजह से पाचन तंत्र को भारी नुकसान पहुंच सकता है। चाय पीने के कुछ समय बाद हल्दी वाली चीजें खा सकते हैं। 

खट्टी चीजों का सेवन न करें-
कई लोग चाय में नींबू निचोड़कर लेमन टी बनाकर पीते हैं, लेकिन चाय में नींबू की मात्रा ज्यादा होने से एसिडिटी, पाचन और गैस की समस्या हो सकती है। लेमन टी में नींबू की मात्रा कम रखें।

कच्ची चीजें-
चाय के साथ भूलकर भी कच्ची चीजों का सेवन न करें। सलाद, अंकुरित अनाज जैसी कच्ची चीजों को चाय के साथ खाने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है।

Disclaimer: यह जानकारी आयुर्वेदिक नुस्खों के आधार पर लिखी गई है। इंडिया टीवी इनके सफल होने या इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। इनके इस्तेमाल से पहले चिकित्सक का परामर्श जरूर लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। हेल्थ से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।