1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में 3 आतंकी ढेर, फिदायीन हमले की कोशिश में था आतंकी आमिर

जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में 3 आतंकी ढेर, फिदायीन हमले की कोशिश में था आतंकी आमिर

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 12, 2021 10:17 am IST,  Updated : Nov 12, 2021 10:21 am IST

श्रीनगर में मारे गए आतंकी की पहचान आमिर रियाज के तौर पर हुई है, वह पुलवामा का रहने वाला था। आईजी कश्मीर रेंज विजय कुमार के मुताबिक आतंकी आमिर रिजाय फिदायीन हमले की कोशिश में था लेकिन पहले ही उसका खेल खत्म हो गया।

जम्मू-कश्मीर में 24...- India TV Hindi
जम्मू-कश्मीर में 24 घंटे में 3 आतंकी ढेर Image Source : TWITTER- ANI

कुलगाम: जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिंग की घटनाओं के बाद से सुरक्षाबल एक्शन मोड में हैं। पिछले 24 घंटे में कश्मीर में 3 आतंकियों को ढेर कर दिया गया है। कुलगाम में कल से चल रही मुठभेड़ में अबतक 2 आतंकी मारे गए हैं। सुरक्षाबलों ने आज एक आतंकी को मार गिराया जबकि एक आतंकी कल ढेर हुआ था। इन आतंकियों के पास से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए है। श्रीनगर में मारे गए आतंकी की पहचान आमिर रियाज के तौर पर हुई है, वह पुलवामा का रहने वाला था। आईजी कश्मीर रेंज विजय कुमार के मुताबिक आतंकी आमिर रिजाय फिदायीन हमले की कोशिश में था लेकिन पहले ही उसका खेल खत्म हो गया।

आपको बता दें कि कल शाम से ही कुलगाम में एनकाउंटर चल रहा था जो आज सुबह खत्म हो गया। वहीं, श्रीनगर में सुरक्षाबलों ने फिदायीन हमले की कोशिश को नाकाम कर दिया है। कुलगाम में दो आतंकी सिराज मौलवी और यावर भट मार गिराए गए हैं तो श्रीनगर में फिदायीन हमले की कोशिश करने वाला आतंकी आमिर रियाज ढेर हो गया है।

कुलगाम में मारे गए आतंकी सिविलियन किलिंग और रिक्रूटमेंट में शामिल थे तो वहीं श्रीनगर में मुजाहिद्दीन गजवत उल हिंद संगठन ने फिदायीन हमले की चेतावनी का एक वीडियो जारी किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत