1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. रोहित शर्मा ने कब खेला था विजय हजारे ट्रॉफी का आखिरी मैच? सालों पहले हिटमैन के बल्ले से निकले थे इतने रन

रोहित शर्मा ने कब खेला था विजय हजारे ट्रॉफी का आखिरी मैच? सालों पहले हिटमैन के बल्ले से निकले थे इतने रन

 Written By: Hitesh Jha
 Published : Dec 21, 2025 05:51 pm IST,  Updated : Dec 21, 2025 05:51 pm IST

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आगामी विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। रोहित ने टी20 इंटरनेशनल और टेस्ट से संन्यास ले लिया है।

Rohit Sharma- India TV Hindi
रोहित शर्मा Image Source : PTI

टीम इंडिया के अनुभवी बल्लेबाज रोहित शर्मा को आगामी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई के स्क्वॉड में शामिल किया गया है। इस टूर्नामेंट में मुंबई टीम की कप्तानी शार्दुल ठाकुर करेंगे और टीम में सरफराज खान, मुशीर खान और अंगकृश रघुवंशी जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। वहीं, अजिंक्य रहाणे, यशस्वी जायसवाल और आयुष म्हात्रे जैसे खिलाड़ी को इस बार मुंबई की टीम में जगह नहीं मिली है।

कब खेला था रोहित ने आखिरी विजय हजारे ट्रॉफी का मैच?

रोहित शर्मा की बात करें तो वह लंबे समय के बाद इस टूर्नामेंट में खेलते हुए नजर आएंगे। इस बीच कई फैंस के मन में एक सवाल ये भी है कि रोहित ने आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी में कब खेला था और वहां उनका प्रदर्शन कैसा रहा था। तो आइए हम आपको बताते हैं कि हिटमैन ने आखिरी बार कब इस डोमेस्टिक टूर्नामेंट में खेला था। रोहित ने आखिरी बार विजय हजारे ट्रॉफी में साल 2018 में खेला था। वह उस सीजन का पहला सेमीफाइनल मैच था।

रोहित शर्मा ने हैदराबाद के खिलाफ खेला था आखिरी मैच

रोहित उस सीजन जिस मैच में मुंबई के लिए खेले थे वहां उनकी टीम का सामना हैदराबाद से हुआ था। यह मुकबला 17 अक्टूबर 2018 को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम बेंगलुरु में खेला गया था। उस मैच में बारिश के बाद मुंबई को 96 रनों का लक्ष्य मिला था। रोहित ने उस मुकाबले 24 गेंदों में 17 रन की पारी खेली थी। वे 9.5 ओवर में 73 के स्कोर पर आउट हो गए। अंत में मुंबई ने उस मैच को अपने नाम किया। उस सीजन मुंबई और दिल्ली की टीम फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रही थी।

फाइनल में नहीं खेले थे रोहित शर्मा

रोहित अपने वनडे सीरीज की वजह से फाइनल में नहीं खेले। फाइनल 20 अक्टूबर को खेला गया था, जबकि भारत-वेस्टइंडीज का पहला वनडे 21 अक्टूबर को खेला गया था। फाइनल में अजिंक्य रहाणे ने पृथ्वी शॉ के साथ पारी की शुरुआत की थी। उस मैच में मुंबई ने दिल्ली को हराकर खिताब अपने नाम किया था। अब इस विजय हजारे ट्रॉफी में रोहित का प्रदर्शन कैसा रहता है ये देखने वाली बात होगी। मुंबई टीम ग्रुप सी में है और अपना अभियान 24 दिसंबर को सिक्किम के खिलाफ शुरू करेगी, इसके बाद अगले मैच में उत्तराखंड से भिड़ेगी।

विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई का स्क्वॉड

शार्दुल ठाकुर (कप्तान), रोहित शर्मा (दो मैच), ईशान मुलचंदानी, मुशीर खान, अंग्रिश रघुवंशी, सरफराज खान, सिद्धेश लाड, चिन्मय सुतार, आकाश आनंद (विकेटकीपर), हार्दिक तमोरे (विकेटकीपर), शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, ओंकार तर्मले, सिल्वेस्टर डी’सूजा, सैराज पाटिल, सूर्यांश शेडगे

यह भी पढ़ें

फाइनल मैच में पाकिस्तानी गेंदबाज ने की शर्मनाक हरकत, भारतीय कप्तान का विकेट लेने के बाद किया कुछ ऐसा, देखें VIDEO

वैभव सूर्यवंशी ने 260 की स्ट्राइक रेट से ठोके ताबड़तोड़ रन, लेकिन फिर दे गए दगा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल