1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. रेड से बचने के लिए खिड़की से उड़ाए दो-दो हज़ार के नोट, लूटने के लिए लोगों में मची होड़

रेड से बचने के लिए खिड़की से उड़ाए दो-दो हज़ार के नोट, लूटने के लिए लोगों में मची होड़

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Nov 21, 2019 07:03 am IST,  Updated : Nov 21, 2019 10:57 am IST

आपने शायद ही पैसों की ऐसी बारिश कभी देखी होगी। मामला कोलकाता का है जहां कॉमर्शियल बिल्डिंग से बुधवार दोपहर को अचानक नोटों की बारिश होने लगी। बिल्डिंग से होती नोटों की इस बारिश को देखकर लोग हैरान रह गए।

रेड से बचने के लिए खिड़की से उड़ाई दो-दो हज़ार के नोट, लूटने के लिए लोगों में मची होड़- India TV Hindi
रेड से बचने के लिए खिड़की से उड़ाई दो-दो हज़ार के नोट, लूटने के लिए लोगों में मची होड़

नई दिल्ली: आपने शायद ही पैसों की ऐसी बारिश कभी देखी होगी। मामला कोलकाता का है जहां कॉमर्शियल बिल्डिंग से बुधवार दोपहर को अचानक नोटों की बारिश होने लगी। बिल्डिंग से होती नोटों की इस बारिश को देखकर लोग हैरान रह गए। यह घटना मध्य कोलकाता के 27 नंबर बैंटिंक स्ट्रीट में हुई।

दरअसल हुआ ये कि कोलकाता के इंपोर्ट-एक्सपोर्ट करने वाली एक कंपनी में बुधवार की दोपहर को इनकम टैक्स की रेड पड़ी थी। बस फिर क्या था, जैसे ही ख़बर कंपनी के मालिकों को लगी उन्होंने छठे फ्लोर से अवैध तरीके से कमाए नोटों को फेंकना शुरू कर दिया।

मंजिल से गिराए गए नोटों में 500 व 2,000 के नोट शामिल थे। इसके साथ ही 100 के नोट भी उड़-उड़कर नीचे गली में गिर रहे थे। बताया जा रहा है कि नोटों को झाडू की मदद से खिड़की से बाहर फेंका जा रहा था। वहां मौजूद लोगों ने जब नोटों की इस बारिश को देखा तो वे हंसने, चिल्लाने और शोर मचाने लगे। 

इलाके के लोगों ने बताया कि इमारत की छठी मंजिल से 500 व दो हजार रुपये के नोट उड़कर नीचे गिरते देख अंदर तैनात सुरक्षागार्ड व उस समय वहां मौजूद कुछ कर्मचारी उसे बटोरने लगे। कुछ नोट हवा में उड़ते हुए बाउंड्री से बाहर आ गये, आपस में भीड़ लगाकर कुछ लोगों ने उसे लूट लिया। खबर पाकर हेयर स्ट्रीट थाने की पुलिस पहुंची और इमारत के बाहर लोगों की भीड़ को वहां से हटाया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत