1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जून-जुलाई में कोरोनावायरस के केस पीक पर होंगे, AIIMS के डॉयरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया का बयान

जून-जुलाई में कोरोनावायरस के केस पीक पर होंगे, AIIMS के डॉयरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया का बयान

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : May 07, 2020 05:13 pm IST,  Updated : May 07, 2020 05:36 pm IST

देश में कोरोना वायरस के मामले 53 हजार के करीब पहुंच चुके हैं। इन मामलों में से 15,267 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1783 लोगों की मौत हो चुकी है।

What is says AIIMS Delhi Director national coronavirus cases will be on peak in India june july, जून- India TV Hindi
What is says AIIMS Delhi Director national coronavirus cases will be on peak in India june july, जून-जुलाई में कोरोनावायरस के केस पीक पर होंगे, AIIMS के डॉयरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया का बयान Image Source : PTI

नई दिल्ली. देश में कोरोनावायरस के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। सभी जानना चाहते हैं कि आखिरी कबतक भारत को इस महामारी से निजात मिल पाएगी। दिल्ली एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर रणदीप गुलेरिया ने बताया कि मॉडलिंग डाटा के अनुसार जिस तरह भारत में कोरोना के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं, उस हिसाब से संभावना है कि इस बीमारी के आंकड़े जून-जुलाई के दौरान अपने शिखर पर हों।

हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि इसे प्रभावित करने वाली कई और फैक्टर्स भी हैं। केवल समय के साथ, हमें पता चल जाएगा कि वे कितने प्रभावी हैं और लॉकडाउन का विस्तार कितना प्रभावी रहा है। आपको बता दें कि देश में कोरोना वायरस के मामले 53 हजार के करीब पहुंच चुके हैं। इन मामलों में से 15,267 लोग ठीक हो चुके हैं, जबकि 1783 लोगों की मौत हो चुकी है। इस वक्त भारत में 35 हजार 902 एक्टिव केस हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत