पूरी दुनिया के 212 देशों में फैल चुका कोरोना वायरस दिन प्रतिदिन खतरनाक होता जा रहा है। दुनिया में कोरोना वायरस के मामलों की कुल संख्या 43.42 लाख के पार पहुंच चुकी है। दुनिया भर में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 3 लाख के करीब पहुंच चुकी है। हालांकि 16.02 लाख लोग अबतक रिकवर कर चुके हैं। कोरोना वायरस के कारण सबसे अधिक मौतें अमरीका में हुई हैं, यहां लगभग 14.08 लाख से ज्यादा लोग संक्रमित हैं जबकि मौत का आंकड़ा 83 हजार के पार पहुंच चुका है। भारत में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक देश में मरीजों की संख्या 70 हजार पार हो चुकी है। वहीं, आंकड़ों के मुताबिक 2293 लोग कोरोनावायरस की वजह से अपनी जान गंवा चुके हैं। भारत में 17 मई तक तीसरे चरण का लॉकडाउन लागू किया गया है।
कोरोना वायरस से जुड़ी खबरों और ताजातरीन अपडेट्स के बारे में जानने के लिए हमारे साथ बने रहें:

