1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. J&K: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एसपीओ घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

J&K: पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़, एसपीओ घायल, सर्च ऑपरेशन जारी

 Written By: India TV News Desk
 Published : Sep 29, 2016 06:46 pm IST,  Updated : Sep 30, 2016 12:00 am IST

पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। पुंछ के मेंढर सेक्टर में कुछ आतंकियो के छिपे होने की सूचना के बाद आर्मी से सर्च ऑपरेशन चलाया है। जिसके

kashmir- India TV Hindi
kashmir

पुंछ: जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। इस मुठभेड़ में एक एसपीओ (विशेष पुलिस अधिकारी) घायल हो गया। पुंछ के मेंढर सेक्टर में कुछ आतंकियो के छिपे होने की सूचना के बाद आर्मी से सर्च ऑपरेशन चलाया है। जिसके बाद आतंकियों ने फायरिंग की है। सुरक्षाबलों ने पूरे इलाके को घेर लिया है और आतंकियों की तलाश की जा रही है।

(देश-विदेश की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें)

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा, पुंछ जिले में मनकोट वन क्षेत्र में मुठभेड़ जारी है। उन्होंने कहा कि मुठभेड़ में एक एसपीओ घायल हो गया और रूक रूककर गोलीबारी चल रही है। अधिकारी के अनुसार सेना और दूसरे सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है। बाकी ब्यौरा अभी नहीं मिला है।

मिली जानकारी के मुताबिक मेंढर सेक्टर के मनकोट इलाके में आतंकियों का दल घुसपैठ कर रहा था। एलओसी पर पहले से सतर्क जवानों ने उनको ललकारा जिस पर आतंकियों ने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। सेना के जवान, आतंकियों की गोलाबारी का मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत