1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 25 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

25 मई दिनभर की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : May 25, 2016 08:26 pm IST,  Updated : May 25, 2016 08:27 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें-

केरल: पिनराई विजयन ने ली CM पद की शपथ, हजारों कार्यकर्ता हुए शामिल

केरल विधानसभा चुनाव में माकपा नेतृत्व वाली एलडीएफ सरकार ने आज शपथ ली। मार्क्‍सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के पोलित ब्यूरो सदस्य पिनाराई विजयन ने बुधवार को यहां सेंट्रल स्टेडियम मैदान में केरल के 22वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। आगे पढ़ें.

मोदी सरकार के समारोह में बिग बी के शामिल होने पर कांग्रेस ने उठाए सवाल

कांग्रेस ने बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने पूछा है कि मोदी सरकार के दो साल पूरे होने के उपलक्ष्य में इंडिया गेट पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में कैसे भाग ले रहे हैं? कांग्रेस का कहना है कि हमें अमिताभ के कार्यक्रम में शामिल होने और उसके संचालन से कोई आपत्त‌ि नहीं है,लेकिन उनको सरकारी कार्यक्रम में शामिल करने से  जांच एजेंसियों को क्या पैगाम जाएगा? वहीं कांग्रेस के सरकार से अमिताभ के सरकारी कार्यक्रम में मेजबानी करवाने पर पूछे गए सवाल पर अमिताभ ने सफाई दी है। उन्होंने कहा कि 28 मई को इंडिया गेट में होने वाले कार्यक्रम की वह मेजबानी नहीं कर रहे हैं, बल्‍कि वह एक छोटा सा कार्यक्रम पेश करेंगे।

गर्मी से राहत: दिल्ली और राजस्थान में हल्की बारिश, गुरुग्राम में पड़े ओले

बीते कई हफ्तों से गर्मी की प्रचंड मार झेल रहे देश के कुछ राज्यों में हुई बारिश ने थोड़ी राहत दी है। राजधानी दिल्ली में सोमवार के बाद बुधवार को भी बारिश ने मौसम की तपन में ठंडक ला दी, वहीं राजस्थान में भी लगातार तीसरे दिन बारिश ने गर्मी से लोगों को बड़ी राहत दी है। आगे पढ़ें.

बिहारः डुमरिया में लोक जनशक्ति पार्टी के नेता सुदेश पासवान की हत्या

बिहार के गया में एक लोजपा नेता सुदेश पासवान तथा उनके भाई सुनील पासवान की नक्सलियों ने सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी। हत्यारे बाइक से आए और दोनों की हत्या कर फरार हो गए।

सिवान: पत्रकार हत्याकांड में 5 शूटर गिरफ्तार, शहाबुद्दीन से जुड़े मर्डर के तार!

बिहार में सिवान के पत्रकार राजदेव रंजन की हत्या मामले में पुलिस ने पांच शूटरों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से एक देसी कट्टा एवं तीन मोटरसाइकिल बरामद की हैं। पुलिस मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में अपर पुलिस महानिदेशक सुनील कुमार ने बुधवार को बताया कि पुलिस और विशेष जांच दल (SIT) ने संयुक्त छापामारी के दौरान पत्रकार की हत्या में शामिल पांच शूटरों को गिरफ्तार किया। आगे पढ़ें.

अंतरराष्ट्रीय खबरें-

पाकिस्तान ने भारत के नक्शा विधेयक को बताया यूएन प्रस्ताव का उल्लंघन

भारत के प्रस्तावित नक्शा विधेयक को अंतरराष्ट्रीय मुद्दा बनाने का प्रयास करते हुए पाकिस्तान ने आज कहा कि जम्मू-कश्मीर के विवादित क्षेत्र को भारत के अभिन्न अंग के रूप में दिखाना संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् के प्रस्ताव का उल्लंघन है और वह तथ्यात्मक रूप से गलत तथा नैतिक रूप से अस्वीकार्य है। आगे पढ़ें.

अमेरिका को PM मोदी की यात्रा से पहले भारत के साथ रक्षा करार की उम्मीद

अमेरिका को उम्मीद है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अगले महीने यहां आने से पहले वह भारत के साथ महत्वपूर्ण सैन्य लाजिस्टिक्स करार को पूरा करने में सफल रहेगा। अमेरिका की दक्षिण तथा मध्य एशिया पर सहायक विदेश मंत्री निशा देसाई बिस्वाल ने कहा कि इसके अलावा अमेरिका भारत के साथ रक्षा क्षेत्र में अन्य बुनियादी करारों पर भी आगे बढ़ रहा है। आगे पढ़ें.

अफग़ान तालिबान ने मुल्ला मंसूर की मौत की पुष्टि की, नए नेता की घोषणा भी की

अफग़ान तालिबान ने अमेरिकी ड्रोन हमले में अपने चीफ मुल्ला अख्तर मंसूर की मौत की पुष्टि कर दी है और साथ ही अपने नए नेता के नाम की घोषणा भी कर दी है। तालिबान ने कहा है कि हैबतुल्ला अखुंदजादा अफग़ान तालिबान का नया चीफ होगा। आगे पढ़ें.

भारत-ईरान के बीच चाबहार डील पर अमेरिका की नजर

अमेरिकी सीनेटरों ने मंगलवार को ईरान के चाबहार बंदरगाह के विकास की भारत की योजना पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि व्यापार के विस्तार के लिए की जा रही यह कवायद कहीं अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंधों का उल्लंघन तो नहीं है। आगे पढ़ें.

बिजनेस की खबरें-

माल्या के खिलाफ चेक बाउंस मामले में फैसला 6 जुलाई तक टला, जीएमआर ने दायर किया था मामला

एक स्थानीय अदालत ने संकट में फंसे शराब कारोबारी विजय माल्या के खिलाफ दो चेक बाउंस मामलों में अपना आदेश 6 जून तक टाल दिया है। जीएमआर हैदराबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट लि. ने माल्या के खिलाफ यह मामला दायर किया था। आगे पढ़ें.

एप से बुक कर सकेंगे दिल्ली में बस की सीट, एक जून से शुरू होगी सर्विस

टैक्सी की तरह दिल्लीवासी अब अपने स्मार्टफोन से बसों में अपनी सीटें बुक कर सकेंगे। दिल्ली सरकार ने ‘प्रीमियम बस सर्विस’ की घोषणा की। इसके तहत एसी बसों में जून से एप की मदद से सीटें बुक की जा सकेंगी। आगे पढ़ें.

ट्रेन टिकट नहीं हुआ कन्‍फर्म तो एयर इंडिया देगी हवाई यात्रा का मौका

ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जिन यात्रियों का टिकट कन्‍फर्म नहीं हुआ है और उनका नाम वेटलिस्‍ट में है तो एयर इंडिया ऐसे ट्रेन यात्रियों को हवाई सफर का मौका देगी। इसके लिए यात्रियों को ट्रेन के एसी फर्स्‍ट क्‍लास किराये के बराबर शुल्‍क का भुगतान करना होगा। आगे पढ़ें.

एंटरटेनमेंट की खबरें-

सलमान और जादुई आवाज़ के मालिक अरिजीत के बीच अनबन की वजह जानिए

अपनी जादूई आवाज से दर्शकों को दीवाना बनाने वाले सिंगर अरिजीत सिंह की बॉलीवुड के दबंग सलमान खान से इन दिनों कुछ अनबन चली है। हाल ही में अरिजीत सिंह ने सलमान से फेसबुक पर माफी मांगी है। आगे पढ़ें.

OMG! सोनम कपूर ने ऐश्वर्या के बारे में यह क्या कह दिया

बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन पिछले दिनों कान्स फिल्म महोत्सव में अपनी बोल्ड पर्पल लिपस्टिक के कारण काफी चर्चा में आई थी। उनके इस लुक को लेकर कुछ लोगों ने उनकी सराहना की तो कई लोगों ने इसकी आलोचना भी। लेकिन सोनम कपूर ने तो इस बार चौंकाने वाला बयान दे दिया है। आगे पढ़ें.

‘नो एंट्री’ के सीक्वल में 9 अभिनेत्रियों के साथ दिखेंगे सलमान

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'नो एंट्री' का सीक्वल बनने की काफी वक्त से चर्चा चल रही है। लेकिन इससे ज्यादा इस फिल्म के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आ रही है। फिल्म के निर्देशक अनीस बज्मी और निर्माता बोनी कपूर से जब भी इस फिल्म को लेकर सवाल किया जाता है वह कुछ कह ही नहीं पाते हैं। लेकिन अब इस फिल्म की शूटिंग शुरु न हो पाने की  वजह सामने आ गई है। आगे पढ़ें.

खेल की खबरें-

सोनिया लाठेर विश्व चैम्पियनशिप सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अकेली भारतीय

एशियाई खेलों की पूर्व रजत पदक विजेता सोनिया लाठेर (57 किलो) एआईबीए महिला विश्व चैम्पियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली अकेली भारतीय मुक्केबाज रही जिसने अपना पदक भी पक्का कर लिया जबकि बाकी चार क्वार्टर फाइनल से ही बाहर हो गए। आगे पढ़ें.

IPL में पाक खिलाड़ियों को खिलाए बीसीसीआई: आईसीसी अध्यक्ष

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के अध्यक्ष जहीर अब्बास ने कहा कि जब वह रविवार को बेंगलुरू में होने वाला आईपीएल फाइनल देखने के लिये भारत में होंगे तो बीसीसीआई के शीर्ष पदाधिकारियों से इस लुभावनी टी20 क्रिकेट लीग में खेलने के लिये फिर से पाकिस्तानी खिलाडि़यों के नाम पर विचार करने को कहेंगे। आगे पढ़ें.

लिटिल मास्टर के लिटिल अर्जुन तेंदुलकर अंडर 16 पश्चिम क्षेत्र टीम में

चैम्पियन बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन को हुबली में 24 मई से होने वाले अंतर क्षेत्रीय टूर्नामेंट के लिये पश्चिम क्षेत्र की अंडर 16 टीम में शामिल किया गया है। ओ एम भोसले टीम के कप्तान होंगे। टूर्नामेंट छह जून तक चलेगा। आगे पढ़ें.

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत