1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 12 जून दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

12 जून दिनभर की बड़ी खबरें, पढ़ने के लिए क्लिक करें

 Written By: India TV News Desk
 Published : Jun 12, 2016 08:00 pm IST,  Updated : Jun 12, 2016 08:19 pm IST

दिनभर की बड़ी खबरें

IndiaTV- India TV Hindi
IndiaTV

राष्ट्रीय खबरें

आजाद को UP तो कमलनाथ को पंजाब और हरियाणा की कमान

उत्तर प्रदेश और पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने अपनी तैयारियों को तेज करना शुरु कर दिया है। इन्ही तैयारियों के क्रम में यूपी और पंजाब के कार्यकर्ताओं में जोश भरने के लिए कांग्रेस के दो खास नेताओं को कमान सौंप दी गई है। आगे पढ़े

इलाहाबाद में आगामी विधानसभा चुनाव पर मंथन करेगी भाजपा

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की दो दिवसीय बैठक रविवार शाम से यहां शुरू हो चुकी है, जिसमें उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव की रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी। आगे पढ़े

UP में भाजपा का CM कैंडीडेट: इन 6 चेहरों पर पार्टी कराएगी सर्वे

उत्तर प्रदेश की प्रयागनगरी इलाहाबाद में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के दिग्गज नेता राज्य में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मंथन करेंगे। बसपा सुप्रीमो मायावती और मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के सामने भाजपा का चेहरा कौन होगा, इसे लेकर पार्टी राज्य में एक आंतरिक सर्वे कराएगी। आगे पढ़े

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर चुनाव आयोग में जाएगी कांग्रेस

हरियाणा में दो सीटों के लिए शनिवार को हुए राज्यसभा चुनावों में सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए कांग्रेस सोमवार को चुनाव आयोग से शिकायत करेगी। आगे पढ़े

दिल्ली के रेस्तरां ने गरीब को नहीं दिया खाना, गरम हुए सिसौदिया

दिल्ली सरकार ने कनॉट प्लेस के एक रेस्तरां में गरीब बच्चों को भोजन परोसने से मना करने की एक महिला की शिकायत पर रविवार को जांच के आदेश दिए। आगे पढ़े

अंतरराष्ट्रीय खबरें

अमेरिका: ऑरलैंडो के नाइट क्लब में गोलीबारी, अब तक 53 की मौत

अमेरिका के ऑरलैंडो के समलैंगिक नाइटक्लब में रविवार को हुई गोलीबारी में ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक 53 लोगों की मौत हो चुकी है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी के लगभग तीन घंटे बाद पुलिस पल्स क्लब पहुंची और उसने हमलावर को मार गिराया। हमलावर ने कई लोगों को बंधक बना रखा था। आगे पढ़े

शंघाई हवाईअड्डे पर हुए विस्फोट में 4 घायल

रविवार दोपहर चीन के शंघाई पुडोंग अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर हुए विस्फोट में चार लोग घायल हो गए। एक समाचार एजेंसी ने पुलिस अधिकारी के हवाले से बताया कि यह दुर्घटना स्थानीय समयानुसार दोपहर लगभग 2.20 बजे टर्मिनल 2 पर जांच काउंटर पर हुई। ऐसा लगा कि घरेलू विस्फोटक में विस्फोट से यह हादसा हुआ। आगे पढ़े

भोपाल गैस कांड के लिए डाउ केमिकल को जवाबदेह ठहराने को व्हाउट हाउस में याचिका

व्हाइट हाउस की वेबसाइट पर एक आनलाइन याचिका में ओबामा प्रशासन से अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी डाउ केमिकल को संरक्षण प्रदान करना बंद करने और उसे 1984 भोपाल गैस त्रासदी मामले में अपराध के लिए जिम्मेदार ठहराने की मांग की गई है। आगे पढ़े

बिजनेस की खबरें

कोयले की कीमत बढ़ाने की तैयारी में सरकार, 8 से 10 फीसदी तक महंगी हो सकती है बिजली

कोल इंडिया ने कोयले के दामों में बढ़ोतरी करने का फैसला किया है। इस फैसले से देश भर में बिजली की दरें 8-10 फीसदी महंगी हो सकती हैं। टाटा पॉवर के मुख्य कार्यकारी एवं प्रबंध निदेशक अनिल सरदाना ने यह बात कही। उन्होंने सरकार द्वारा उदय योजना और बिजली अधिशेष के दावों पर उत्साह दिखाने के खिलाफ भी चेताया। आगे पढ़े

SBI ने सहयोगी बैंकों के विलय पर काम किया शुरू, महिला बैंक सहित कुल 6 बैंकों का होगा मर्जर

भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने पांच सहयोगी बैंकों के उसमें विलय के प्रस्ताव की दिशा में कदम आगे बढ़ाते हुए एक विशेष टीम का गठन किया है। इस एकीकरण के तौर तरीकों पर काम करेगी जबकि सरकार ने अभी इस बारे में कोई फैसला नहीं लिया है। आगे पढ़े

चांदी हुई 1865 रुपए महंगी, सोने की कीमत तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर पर

विदेशों में मजबूती के रूख और घरेलू हाजिर बाजार में ज्वैलर्स की खरीदारी के कारण बीते सप्ताह के दौरान सोने की कीमत में लगातार दूसरे सप्ताह भी तेजी दर्ज की गई। बीते हफ्ते के दौरान सोना 275 रुपए और चांदी 1865 रुपए महंगी हो गई। आगे पढ़े

एंटरटेनमेंट की खबरें

गौतम घोष ने लगाई केंद्र से गुहार, बिना कैंची चले पास हों फिल्में

फिल्मकार श्याम बेनेगल के नेतृत्व वाली सेंसर बोर्ड सुधार समिति ने सूचना और प्रसारण मंत्रालय को एक रिपोर्ट सौंपकर फिल्मों पर कैंची चलाए बिना उनके प्रमाणन की सिफारिश की है। आगे पढ़े

जानिए, रितेश-जेनेलिया ने क्या रखा दूसरे बेटे का नाम

अभिनेता रितेश देशमुख और उनकी पत्नी जेनेलिया डिसूजा ने अपने दूसरे बेटे का नाम राहिल रितेश देशमुख रखा है। रितेश और जेनेलिया को इस महीने की शुरुआत में दूसरा बेटा हुआ था। आगे पढ़े

खेल की खबरें

आस्ट्रेलियन ओपन: ओलंपिक से पहले साइना ने जीता वुमन सिंगल्स खिताब

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी साइना नेहवाल ने आज आस्ट्रेलियन ओपन सुपर सीरीज के वुमन सिंगल्स का खिताब जीत लिया है। साइना ने फाइनल में चीन की सुन यु को 11-21 21-14 21-19 से हराया। आगे पढ़े

TRI SERIES: ऑस्ट्रेलिया ने द. अफ्रीका को 36 रनों से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने एकदिवसीय त्रिकोणीय श्रंखला में शनिवार को दक्षिण अफ्रीका 36 रनों से हरा दिया। वॉर्नर पार्क मैदान पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने दक्षिण अफ्रीका के सामने 289 रनों का लक्ष्य रखा, जिसे प्रतिद्वंद्वी टीम 47.4 ओवर में सारे विकेट गवांकर भी हासिल नहीं कर पाई और 252 पर ही सिमट गई। आगे पढ़े

चैम्पियंस ट्रॉफी: भारत और ऑस्ट्रेलिया को जीत, जर्मनी ने खेला ड्रॉ

चैम्पियंस ट्रॉफी-2016 के दूसरे दिन शनिवार को एशियाई चैम्पियन भारत तथा ऑस्ट्रेलिया को जहां जीत मिली वहीं मौजूदा चैम्पियन जर्मनी को लगातार दूसरी बार ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। आगे पढ़े

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत