1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हैदराबाद: फार्मास्युटिकल कंपनी पर IT की रेड, 142 करोड़ रुपये कैश और 550 करोड़ की अघोषित संपत्ति मिली

हैदराबाद: फार्मास्युटिकल कंपनी पर IT की रेड, 142 करोड़ रुपये कैश और 550 करोड़ की अघोषित संपत्ति मिली

 Written By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Oct 11, 2021 04:21 pm IST,  Updated : Oct 11, 2021 04:21 pm IST

आयकर विभाग (Income Tax Department) ने हैदराबाद स्थित हेटेरो फार्मास्युटिकल समूह पर छापेमारी की, जिसमें विभाग को 550 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का जानकारी मिली है।

हैदराबाद: फार्मास्युटिकल कंपनी पर IT की रेड, 142 करोड़ रुपये कैश और 550 करोड़ की अघोषित संपत्ति मिली- India TV Hindi
हैदराबाद: फार्मास्युटिकल कंपनी पर IT की रेड, 142 करोड़ रुपये कैश और 550 करोड़ की अघोषित संपत्ति मिली Image Source : INDIA TV

हैदराबाद: आयकर विभाग (Income Tax Department) ने हैदराबाद स्थित हेटेरो फार्मास्युटिकल समूह पर छापेमारी की, जिसमें विभाग को 550 करोड़ रुपये की अघोषित संपत्ति का जानकारी मिली है। इसके साथ ही आयकर विभाग को कंपनी से छापेमारी के दौरान 142 करोड़ रुपये से ज्यादा कैश बरामद हुआ है। बता दें कि आयकर विभाग ने यह छापेमारी 6 दर्जन राज्यों में करीब 50 स्थानों पर 6 अक्टूबर को की थी।

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने कहा, 'तलाशी के दौरान, कई बैंक लॉकर मिले हैं, जिनमें से 16 लॉकर संचालित किया गया। अभी तक 142.87 करोड़ रुपये का अघोषित कैश जब्त किया जा चुका है।' CBDT ने कहा कि अभी तक मिली बेहिसाब आय करीब 550 करोड़ रुपये के करीब हो सकती है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और अघोषित आय का पता लगाया जा रहा है।

सीबीडीटी ने कहा कि जिस हेटेरो फार्मास्युटिकल समूह पर रेड की गई है, वह इंटरमीडिएट की मैन्युफैक्चरिंग, सक्रिय फार्मास्युटिकल सामग्री (APIs) और फॉर्मूलेशन का निर्माण करता है। तैयार किए गए अधिकांश उत्पादों को यह समूह अमेरिका और दुबई जैसे देशों के साथ-साथ कुछ अफ्रीकी और यूरोपीय देशों को एक्सपोर्ट करता है। 

आयकर विभाग ने बताया कि छोपेमारी के दौरान फर्जी और गैर-मौजूद संस्थाओं से खरीद के बारे में जानकारी मिली है। इसके अलावा, भूमि की खरीद के लिए नगद भुगतान के सबूत भी मिले हैं। कई अन्य कानूनी चीजों का भी पता चला है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत